कैंट रेलवे स्टेशन के सामने शटरिंग गिरने से अफरा-तफरी, एक गंभीर
समरनीति न्यूज, वाराणसीः स्थानीय कैंट रेलवे स्टेशन के सामने निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शटरिंग शुक्रवार को गिर पड़ी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों में डर के मारे भगदड़ मच गई। कुछ लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते चलें कि बूीती 16 मई 2018 को इसी फ्लाईओवर की दो बीम गिरने से 15 लोग मारे गए थे।
निर्माण से ही दिक्कतें
हालांकि इस फ्लाई ओवर के बनने के समय से ही इसमें कुछ न कुछ दिक्कतें आ रही हैं। हादसे के तुरंत बाद दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बताते चलें कि 16 मई 2018 को इसी फ्लाईओवर के एक हिस्से के गिरने से हुए हादसे में 15 लोग मारे गए थे जबकि कई लोग घायल भी हो गए थे। इसके बाद से इसके निर्माण की रफ्तार बेहद सुस्त होती चली गई। आज भी इसका निर्माण एक तरह से अधर में लटका हुआ है। ऐसे में स्थानीय लोगों के लिए यह...