बांदा में शिक्षक ने कविता लिखकर मतदाताओं को किया मतदान के लिए प्रेरित
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में 90 प्रतिशत मदतान को लेकर काफी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हर व्यक्ति इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। जिले के एक शिक्षक ने मतदान की महत्ता को बड़े ही खूबसूरत ढंग से कविता केे माध्यम से कहा है। इस कविता को खूब पढ़ा और सराहा जा रहा है। वहीं लोग मतदान की महत्ता को भी भलिभांति समझ रहे हैं।
मतदान को प्रेरित करती कविता..
मतदाता आप देश के मतदान कीजिए..
नब्बे से ज्यादा फीसदी मतदान कीजिए,
बांदा की ऊंची देश में यूं शान कीजिए,
साकार अपने मुखिया का फरमान कीजिए,
थोड़ा सा वक्त देश पर कुर्बान कीजिए।
मतदाता आप देश के मतदान कीजिए..
अपने मताधिकार की कीमत को जानिए,
बख्शी जो संविधान ने ताकत को जानिए,
बनती है इससे देश की किस्मत को जानिए,
जाया न चंद सिक्कों पर ईमान कीजिए।
मतदाता आप देश के मतदान कीजिए..
मतदाता तुम नहीं हो विधाता हो देश के,
फैलाव तुम न...