Tuesday, May 21सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में शिक्षक ने कविता लिखकर मतदाताओं को किया मतदान के लिए प्रेरित

सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में 90 प्रतिशत मदतान को लेकर काफी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हर व्यक्ति इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। जिले के एक शिक्षक ने मतदान की महत्ता को बड़े ही खूबसूरत ढंग से कविता केे माध्यम से कहा है। इस कविता को खूब पढ़ा और सराहा जा रहा है। वहीं लोग मतदान की महत्ता को भी भलिभांति समझ रहे हैं।

शिक्षक फखरे आलम।

मतदान को प्रेरित करती कविता..

मतदाता आप देश के मतदान कीजिए..

नब्बे से ज्यादा फीसदी मतदान कीजिए,

बांदा की ऊंची देश में यूं शान कीजिए,

साकार अपने मुखिया का फरमान कीजिए, 

थोड़ा सा वक्त देश पर कुर्बान कीजिए।

   मतदाता आप देश के मतदान कीजिए..

अपने मताधिकार की कीमत को जानिए, 

बख्शी जो संविधान ने ताकत को जानिए,

बनती है इससे देश की किस्मत को जानिए,

जाया न चंद सिक्कों पर ईमान कीजिए।

   मतदाता आप देश के मतदान कीजिए..

 मतदाता तुम नहीं हो विधाता हो देश के,

फैलाव तुम न हाथ कि दाता हो देश के,

समझो ने खुद को रंक कि राजा हो देश के,

इस मर्तबे पे अपने अभिमान कीजिए।

   मतदाता आप देश के मतदान कीजिए..

यह पर्व राष्ट्रीय है बस इतना मान लो,

आपस में मिलके इसको मनाना है जान लो,

इसको भी शांतिपूर्वक बनाना है ठान लो,

मतदान में न जंग का ऐलान कीजिए।

   मतदाता आप देश के मतदान कीजिए..

दुनिया में लोकतंत्र हमारा महान है,

मतदान की अधिकता ही बस इसकी जान है,

तुम शाम इसकी और तुम्हारी ये शान है,

मतदान से मुकर के न अपमान कीजिए।

   मतदाता आप देश के मतदान कीजिए..

– फखरे आलम (बांदवी)

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः बांदा में महिला प्रधानाध्यापिका ने स्कूल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान