Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

#Bundelkhand : मूक लड़की ने दरिंदे से न सिर्फ इज्जत बचाई, बल्कि उसे गिरफ्तार भी कराया

gang rape with woman

समरनीति न्यूज, बांदा : बोलने में असमर्थ एक मूक लड़की को पड़ोसी दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। रात में सोते समय दरिंदा युवक उसके घर में दीवार कूदकर कमरे में घुस गया। परिवार के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। मूक लड़की को दरिंदे युवक ने दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसे लगा कि लड़की बोल तो पाएगी नहीं। लेकिन लड़की ने जबरदस्त विरोध किया। साथ ही पास के कमरे में सो रहे परिजनों को जगाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि उसकी इज्जत भी बच गई। साथ ही आरोपी पकड़ा भी गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। अतर्रा थाना प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। मूक लड़की की बाहदुरी की चर्चा भी खूब हो रही है।

कमरे में अकेले सोते समय दरिंदे ने युवती को दबोचा

दरअसल, मामला बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के पिता ने बताया कि मामला बीती रात का है। उनकी बेटी अलग कमरे में सो रही थी और हम पति-पत्नी अलग कमरे में सो रहे थे। बताया कि तभी गांव का एक युवक घर की दीवार फांद कर बेटी के कमरे में पहुंच गया। उसने बेटी से दुष्कर्म करना चाहा। लड़की ने युवक का विरोध पर हाथापाई हुई।

शोर नहीं मचा सकती थी, सामान गिराकर सबको जगाया

लड़की मदद के लिए चिल्ला नहीं सकती थी। शोर नहीं मचा सकती थी। इसलिए उसने समझादारी से काम लेते हुए कमरे में रखा सामान गिराना सुरू कर दिया। कुछ सामान उठाकर बाहर फेंका। सामान गिरने का शोर सुनकर माता-पिता जाग जाएं। माता-पिता ने बेटी को बचाते हुए दरिंदा को पकड़ने का प्रयास किया। बाद में पड़ोसियों की मदद से उसे दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा, कार्रवाई शुरू

उधऱ, थाना प्रभारी अनूप दुबे का कहना है कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 354, 452 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि लड़की के परिजन रिपोर्ट लिखाने में थोड़ा डर रहे थे। पुलिस ने उनको न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही कानून का सहारा लेने के लिए प्रेरित किया। मामले में अतर्रा थाना पुलिस ने काफी सराहनीय काम किया।

ये भी पढ़ें : बांदा : सुसाइड नहीं, ऑनर किलिंग थी छात्रा रैना की मौत, पिता व भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा