Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP : दारोगा के जबरिया रिटायरमेंट से विभाग में खलबली, यह है पूरी वजह

Big news : Police demanded 10 thousand from BJP worker in Banda, beating-action too, 6 measured including inspector, 3 sued

समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी पुलिस के एक दरोगा को जबरन रिटायरमेंट दे दिया गया है। इससे महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि, दरोगा ने अपने खिलाफ कार्रवाई को गलत ठहराते हुए कोर्ट जाने की बात कही है। दरअसल, दरोगा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर मोर्चा सा खोल दिया था। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों आदेश दिए थे कि 50 साल की उम्र से ऊपर वाले जितने भी पुलिसकर्मी हैं।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर कर चुका अभद्र टिप्पणियां

उनकी स्क्रीनिंग की जाए और उनमें जो काम सही ढंग से नहीं कर रहे हों। उनको सेवानिवृत किया जाए। इसके लिए एक स्क्रीनिंग कमेठी भी गठित की गई थी।

ये भी पढ़ें : UP : हाथरस के SP विकास वैद्य नपे, हादसे में कावड़ियों की मौत का मामला

अपर पुलिस आयुक्त आनंद कुलकर्णी ने बताया है दारोगा नागेंद्र सिंह यादव के खिलाफ जांच की गई थी। जांच में पता चला कि नागेंद्र को 10 साल में 3 बार परिनिंदा लेख से दंडित किया जा चुका है। बताया कि दरोगा पर आरोप है कि इंटरनेट मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करता रहता था। कई बार अधिकारियों से भी अभद्रता कर चुका है। उन्होंने बताया कि इन सब आरोपों के मद्देनजर ही नागेंद्र सिंह यादव को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई है।

ये भी पढ़ें : UP : सिपाही ने दुष्‍कर्म कर अश्लील वीडियो बना युवती को किया ब्‍लैकमेल, महिला पुलिस कर्मियों समेत 7 लाइन हाजिर