फर्रुखाबादः देर रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ बच्चों को बंधक बनाने वाला बदमाश
समरनीति न्यूज, कानपुर/फर्रुखाबादः 20 बच्चों को बंधक बनाकर 10 घंटे तक पुलिस और गांव वालों के लिए आफत खड़ी करने वाले सजायफ्ता सुभाष बाथम (40) देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इसके साथ बंधक बनाए गए सभी 20 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस घटनाक्रम में एक कोतवाल समेत 3 पुलिस कर्मी गोली लगने से घायल हो गए। वहीं एक अन्य व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हुआ है। बताते हैं कि घटना के बारे में देर रात तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पल-पल की खबर लेते रहे हैं।
बच्चों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया
अपने मौसा मेघनाथ की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाने वाला सुभाष बाथम ने गुरुवार शाम गांव के 20 बच्चों को अपनी बेटी के जन्मदिन के बहाने घर बुलाकर बंधक बना लिया था। इसके बाद जब गांव के लोग अपने बच्चों को लेने पहुंचे तो उसने गोलियां चलाना शुरू कर दिया था।
लगभग 10 घंटे तक पुलिस और ग्रामीणों का बना स...