Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

गंगा और काली नदी में बढ़ा जलस्तर, कन्नौज के कई गांव चपेट में

कन्नौज में नदी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की चपेट में आए गांव के लोग सुरक्षित स्थान की ओर जाते हुए।

समरनीति न्यूज, कन्नौजः लगातार बारिश से शहरी इलाकों में बाढ़ की समस्या बढ़ती जा रही है। अब कन्नौज जिले में गंगा व काली नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से नदियों के किनारे बसे गाँव भी बाढ़ की चपेट में आ रहे हैं। बाढ़ को देखते हुए जिला प्रसाशन के अधिकारियों ने बाढ़ ग्रस्त इलाको में डेरा जमा दिया है। बाढ़ पीड़ितों को मदद के लिए उनको कैंपों में ठहराया जा रहा है।

गंगा और काली नदी में बढ़ते जलस्तर से चपेट में आए कई गांव 

सबसे ज्यादा बाढ़ पीड़ित कासिमपुर व बक्शीपुरवा गाँव में फंसे हैं। वहां के लोगों को नाव के सहारे सुरक्षित स्थान पर लाया जा रहा है। गाँव के अंदर सरकारी स्कूल के डूब जाने से बच्चों की पढ़ाई बंद हो गई है। बढ़ते जलस्तर के बाद बाढ़ से परेशान लोगों ने अपने जानवरों को सड़कों पर बाँध दिया है। खुद भी परिवार के साथ सड़कों के किनारे डेरा बनाकर रह रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः इंसानियत और खाकी कलंकित करने वाले तीन दरोगा निलंबित, भुगतेंगे मुकदमा भी

बाढ़ पीड़ित ग्रामीण ने बताया है कि स्थिति काफी ख़राब है। अपना घर छोड़कर सड़क पर रहने को मजबूर हैं। उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारीयों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बाढ़ पीड़ितों के रहने खाने की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है।

ये भी पढ़ेंः चूहे ने यात्री को काटा, रेलवे को देना पड़ा 25 हजार मुआवजा

बाढ़ पीड़ितों के खाने पीने रहने के इंतजाम देखने पहुंचे डीएम रवींद्र कुमार ने बताया है कि बाढ़ ग्रसित गाँव में रहने वाले लोगों को घर खाली करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाद पीड़ितों के स्थाई रहने सोने खाने-पीने के लिए सुरक्षित स्थानों पर व्यवस्था की गई है। संपर्क मार्ग के बाढ़ में बाह जाने से गाँव में रहने वाले कई परिवारों को उनकी गृहस्थी के साथ नाव के सहारे निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।