Friday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में टेंपो चालक की स्टंटबाजी में गई किसान की जान, तो अंधविश्वास ने ली महिला किसान की जान!

road accident
प्रत्कात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में टेंपो चालक बेलगाम ढंग से वाहन दौड़ा रहे हैं। ओवरलोड चलने वाले यह वाहन चालक पुलिस की छूटा के चलते बेरोक-टोक वाहन दौड़ाते हैं और लोगों की जान लेने पर तुले हैं। ऐसे ही एक टेंपो ने दूसरे टेंपो से पहले सवारी भरने के टक्कर में अनियंत्रित ढंग से तेज टेंपो दौड़ाते हुए किसान को टक्कर मार दी। इससे किसान की मौत हो गई। घायल किसान को जिला अस्पताल लाया गया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। चालक टेंपो छोड़कर मौके से भाग निकला।

बिसंडा इलाके के मरौली गांव का मामला  

बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव निवासी किसान बाबूराम कुशवाहा (55) पुत्र रामविशाल कुशवाहा दोपहर को मरौली गांव से पैदल ओरन जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले सवारियां भरने के लिए ओवरटेक करते हुए दो टेंपो चालक अपने वाहनों को दौड़ा रहे थे। इस चक्कर में एक टेंपो चालक ने किसान को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि किसान उछलकर दूर गिरा। जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि टेंपो चालक की तलाश की जा रही है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सांप के काटने पर कराते रहे झाड़-फूंक   

बांदा में सांप काटने के मामलों में अंधविश्वास लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। बताया जाता है कि गिरवां के काजीपुर गांव निवासी महिला किसान सुकरिया (47) पत्नी स्वर्गीय मेवालाल, तीन बीघा की किसान थीं। खेती करके वह अपना और अपने बेटे और बेटी का गुजारा करती थीं। बताते हैं कि बुधवार को बारिश होने पर खपरैल से पानी टपकने पर उसे ठीक करने लगीं।

ये भी पढ़ेंः बांदा में खेत पर खाद डाल रहे किसान को सांप ने काटा, मौत से परिवार में हाहाकार

इसी दौरान वहां छिपे सांप ने उनको काट लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंचे और इलाज के बजाय ओझा को बुलाकर झाड़-फूंक कराने लगे। महिला की हालत बिगड़ती गई। बाद में उनको परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मां के देहांत से बच्चों में कोहराम मच गया है।