Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, गरीब वृद्धों को बांटे फल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

समरनीति न्यूज, बांदाः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने वृद्ध आश्रम में ही रहने वाले वृद्धों को फल वितरित किए व उनकी कुशलता एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली। आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए उनके लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में जिले के सभी कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के चित्र पर तिलक किया।

वृद्धाश्रम में फल वितरण करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी  

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने नेतृत्व से हमारे सामने सच्चाई के रास्ते पर चलकर ईमानदार, सादगीपूर्ण व संवेदनशील नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत किया है। साथ ही कांग्रेस उनके नेतृत्व में युवाओं, किसानों, मजदूरों, वंचितों व महिलाओं के मुद्दों पर संघर्ष करते हुए जनता की आवाज उठाती रहेगी। कार्यक्रम में राजकुमार गर्ग, मो इदरीस, गजेन्द्र सिंह, शिवमंगल निषाद, सुमन शुक्ला, जहांगीर खान, आशुतोष द्विवेदी, अशोक वर्धन, जीलानी दुर्रानी, संतोष द्विवेदी, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, गणेश सिंह, केपी सेन, हरिश्चन्द्र, अजीम भाई, मुमताज बेगम, रामपाल अवस्थी, शैलेन्द्र सिंह, इन्द्रदेव त्रिवेदी, अशरफ उल्ला, जयराम द्विवेदी, अजय मिश्रा, शिवबली सिंह अदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ेंः बांदा में ऑनर किलिंगः प्रेसप्रसंग के चलते बड़े भाई ने किया था सावित्री का कत्ल, कुएं में मिली थी लाश