Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कार्यकर्ता

बांदा में प्रदेश सरकार के खिलाफ सपाइयों का बड़ा प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

बांदा में प्रदेश सरकार के खिलाफ सपाइयों का बड़ा प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज सोमवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने बांदा में प्रदेश सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। महिला अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति सपाईयों ने कहा कि इस वक्त कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधी सत्ता के संरक्षण में पल रहे हैं। प्रदर्शन के बाद सपाईयों ने राज्यपाल के संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। दरअसल, प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर समाजवादी पार्टी के युवजन सभा, छात्र सभा, लोहिया वाहिनी समेत कई फ्रंटल संगठनों ने सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रशासन ने कर रखा था बड़ा इंतजाम लोहिया नगर (बिजलीखेड़ा) स्थित पार्टी कार्यालय से सपाइयों का हुजूम जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करता हुआ कलक्ट्रेट की ओर रवाना हुआ। नारेबाजी के दौरान सपाइयों की पुलिस के साथ तकरार भी हुई। हालांकि, प्रशासन ने पहले से ही बड़ी संख्या में फोर्स लगाकर स्थिति की संभालन...
बांदा : नरैनी में अपना दल कार्यकर्ताओं ने सोनेलाल पटेल को किया याद

बांदा : नरैनी में अपना दल कार्यकर्ताओं ने सोनेलाल पटेल को किया याद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, नरैनी (बांदा) : आज यहां शनिवार को अपना दल के संस्थापक डा. सोनेलाल पटेल की 11वीं पुण्यतिथि पर अपना दल एस पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनको याद किया। साथ ही श्रद्धांजलि भी अर्पित की। बबेरू रोड पर स्थित पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में उनके कृतित्व और व्यक्तित्व की चर्चा की गई।  पार्टी के प्रदेश महासचिव (बौद्धिक मंच) ने स्व. पटेल को श्रद्धांजलि दी। कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, कमजोरों और शोषितों के विकास में समर्पित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया गरीबों का मसीहा पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश पटेल ने कहा कि सोनेलाल को हमेशा उनके संघर्ष के लिए याद किया जाएगा। बबेरू विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार पटेल ने कहा कि उन्होंने हमेशा पिछड़ों, दलितों, मजदूरों, वंचितों के हक की लड़ाई लड़ी। इस अवसर पर सुंदरलाल पटेल, श्यामबाबू पटेल (विधानसभा अध्यक्ष नरैनी), लालबहादुर पटेल (पूर्व वि...
विधानसभा घेरने लखनऊ पहुंचे भाकियू नेता-कार्यकर्ता, गन्ने की जलाई होली

विधानसभा घेरने लखनऊ पहुंचे भाकियू नेता-कार्यकर्ता, गन्ने की जलाई होली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज बुधवार तड़के सुबह करीब 4 बजे विधानसभा घेरने पहुंचे भाकियू नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। ये लोग गन्ना मूल्य न बढ़ाए जाने पर विरोध जताने पहुंचे थे। इन नेताओं की मंशा विधानसभा घेरने की थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते भाकियू नेता व कार्यकर्ता वहां तक नहीं पहुंच सके। पुलिस ने रात में ही बैरिकेडिंग लगाकर सड़कों को बंद कर दिया। पुलिस ने पानी की बौछार मारकर भाकियू कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया। बाद में बसों से लेकर जाकर दूर छोड़ा। बसों से ले गई पुलिस ने दूर छोड़ा बाद में भाकियू के मंडल अध्यक्ष हरिनाम वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने देवा रोड जाम किया। बाद में वहां पर गन्ना और पराली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। बताया जाता है कि भाकियू के लगभग 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को रात में ही बसों से हजरतगंज से इको गार्डेन भेज दिया ग...
बांदा में दूसरे दिन भी भाजपा नेताओं ने निकाली गांधी संकल्प यात्रा

बांदा में दूसरे दिन भी भाजपा नेताओं ने निकाली गांधी संकल्प यात्रा

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गांधी संकल्प यात्रा के दूसरे दिन भी सांसद आरके सिंह पटेल व सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत भाजपा नेताओं के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकाली। सदर विधानसभा क्षेत्र के खुरहंड से शुरू हुई यह पद यात्रा आज बुधवार को ग्राम शिवहद, डोंगरी होते हुए अर्जुनाह पहुंची। वहां से सरसवाह होते हुए तेरा, पतौरा के बाद महुआ पहुंची। जहां से यात्रा चली गांव पहुंची। वहां चौपाल लगाकर सांसद पटेल व सदर विधायक द्विवेदी ने लोगों को स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण से होने वाले फायदों और उनकी महत्ता को बताया। चौपाल लगाकर ग्रामीणों को बताए गांधी जी के विचार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का उदाहरण देते हुए सदर विधायक ने कहा कि गांधी जी अपना हर काम स्वयं करने पर जोर देते थे। हम सभी को भी उनकी इस विचारधारा का पालन करते हुए जीवन में नया आयाम हासिल करना चाहिए। तभी हम एक सशक्त समाज बना सक...
बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, गरीब वृद्धों को बांटे फल

बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, गरीब वृद्धों को बांटे फल

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने वृद्ध आश्रम में ही रहने वाले वृद्धों को फल वितरित किए व उनकी कुशलता एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली। आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए उनके लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में जिले के सभी कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के चित्र पर तिलक किया। बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी   उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने नेतृत्व से हमारे सामने सच्चाई के रास्ते पर चलकर ईमानदार, सादगीपूर्ण व संवेदनशील नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत किया है। साथ ही कांग्रेस उनके नेतृत्व में युवाओं, किसानों, मजदूरों, वंचितों व महिलाओं के मुद्दों पर सं...
एग्जिट पोल फर्जी, निराश न हों कार्यकर्ताः राहुल गांधी

एग्जिट पोल फर्जी, निराश न हों कार्यकर्ताः राहुल गांधी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः एग्जिट पोल की अनुमान पर मचे घमासान के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि अगले 24 घंटे काफी जरूरी हैं। फर्जी एग्जिट पोल से निराश होने की जरूरत नहीं है। आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। गौरतलब है कि देश के प्रमुख 14 में से 12 एग्जिट पोल ने अनुमान जताया है कि पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी। एग्जिट पोल के नतीजों पर कई नेताओं ने सवाल उठाया है। विपक्ष और बीजेपी के कई नेता भी उठा रहे हैं सवाल   विपक्षी दलों ने तो उठाया ही है साथ ही बीजेपी के कई नेताओं ने भी एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है। आज इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए संदेश जारी किया। उन्होंने भी एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए इसे फर्जी बताया है। राहुल से पहले प्रियंका गा...
तराजू देख कार्यकर्ता से बोलीं प्रियंका, क्या मैं एक क्विंटल से ज्यादा की लगती हूं? 

तराजू देख कार्यकर्ता से बोलीं प्रियंका, क्या मैं एक क्विंटल से ज्यादा की लगती हूं? 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिन से लोकसभा चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए अमेठी और रायबरेली में बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही हैं। इसी कड़ी में कल देर शाम जब प्रियंका गांधी अमेठी के एक कस्बे में पहुंचीं तो वहां मौजूद कुछ कार्यकर्ता लड्डुओं के भार के बराबर वजन तौलने के लिए बड़ा तराजू लेकर पहुंच गए। इन लोगों ने प्रियंका गांधी से मांग करते हुए कहा कि आप इस तराजू पर बैठ जाइए ताकि आपके भार के बराबर लड्डू तौलकर सभी में बंटवा दे। इस पर प्रियंका गांधी ने तराजू को देख हंसते हुए कहा कि क्या मैं एक क्विंटल से ज्यादा की लगती हूं। स्थानीय नेता को बैठाया तराजू में  हालांकि प्रियंका ने तराजू में बैठने के लिए मना कर दिया और वहां के एक स्थानीय नेता को बैठा दिया। मालूम हो कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी के गौरीगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं से न सिर्फ...
बांदा के भाजपा कार्यकर्ताओं को संजीवनी देने पहुंचे कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र सिंह..

बांदा के भाजपा कार्यकर्ताओं को संजीवनी देने पहुंचे कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र सिंह..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में समर्पण कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संजीवनी देने पहुंचे कृषि राज्यमंत्री एवं बांदा लोकसभा चुनाव प्रभारी रणवेंद्र प्रताप सिंह ने पार्टीजनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा 2019 का महासमर जरूर जीतेगी। कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने हमेशा लक्ष्य को प्राप्त किया है। समर्पण कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले कृषि राज्यमंत्री ने मुख्य अतिथि के तौर पर महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलन भी किया। समर्पण कार्यक्रम के लिए कसी कमर  इस मौके पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने कहा कि समर्पण कार्यक्रम के लिए जिले को 15 लाख धनराशि का लक्ष्य मिला है। बताया कि 19 मार्च को बबेरू में लोकसभा स्तरीय किसान सम्मेलन होगा। जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह के नेतृत्व में आयोजित होगा। 24 मार्च को महिला मोर्चा का सम्मेलन जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता...
धारा-144 की गाजः बसपा के लोकसभा प्रभारी समेत 7 पर मुकदमा, विहिप कार्यकर्ता भी लपेटेे में..

धारा-144 की गाजः बसपा के लोकसभा प्रभारी समेत 7 पर मुकदमा, विहिप कार्यकर्ता भी लपेटेे में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, शाहजहांपुरः शाहजहांपुर में चुनाव आचार सहिंता लागू होने के बाद इसका बड़ा असर दिखाई दिया। प्रशासन ने सपा-बसपा गठबंधन के लोकसभा प्रभारी समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही करीब 200 से ज्यादा लोग कार्रवाई के लिए चिह्नित किए गए हैं। सभी के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। धारा 144 के उल्लंघन का मामला  मामले की जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा है कि चुनाव आचार सहिंता का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है। बताया कि सरकारी भवनों धार्मिक स्थलों पर पोस्टर बैनर लगाने पर सपा-बसपा गठबंधन के लोकसभा प्रभारी अमरचंद्र जौहर समेत 7 लोगों के विरुद्ध थाना सदर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 50 विहिप कार्यकर्ता भी गिरफ्तार   कहा कि इसी थाना में विश्व हिंदू परिषद के 50 ज्ञात और 150 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी चुनाव आचार सहिंता तथ...
‘चौकीदार चोर है’ के नारों के बीच राहुल-प्रियंका का लखनऊ में बड़ा रोड-शो, लाखों की भीड़ उमड़ी

‘चौकीदार चोर है’ के नारों के बीच राहुल-प्रियंका का लखनऊ में बड़ा रोड-शो, लाखों की भीड़ उमड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ की सड़कों पर आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लाखों की भीड़ के बीच रोड-शो किया। इस दौरान राहुल-प्रियंका ने बस से शुरू किए रोड के दौरान तीन बार गाड़ियां बदलीं। इसकी वजह रास्ते में बिजली के तारों का पड़ना था जिनके नीचे से बस का निकलना भी मुश्किल था। बाद में एसयूवी गाड़ी से रोड-शो शुरू किया गया। सुरक्षा को लेकर एसपीजी व प्रशासन के हाथ-पांव फूले   इस दौरान सुरक्षा को लेकर एसपीजी कमांडो और प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूले रहे। रास्ते में कई बार जाम और खचाखच भीड़ के चलते काफिला रोकना पड़ा। इससे पहले एयरपोर्ट पर राहुल और प्रियंका का जोरदार स्वागत किया गया। ये भी पढ़ेंः सोशलमीडिया की दुनिया में प्रियंका गांधी की इंट्री, @priyankagandhi के नाम से बनाया अकाउंट रथ पर सवार होकर राहुल-प्रियंका ने रोड शो शुरू क...