Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

तराजू देख कार्यकर्ता से बोलीं प्रियंका, क्या मैं एक क्विंटल से ज्यादा की लगती हूं? 

अमेठी में युवती को सेल्फी देती कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिन से लोकसभा चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए अमेठी और रायबरेली में बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही हैं। इसी कड़ी में कल देर शाम जब प्रियंका गांधी अमेठी के एक कस्बे में पहुंचीं तो वहां मौजूद कुछ कार्यकर्ता लड्डुओं के भार के बराबर वजन तौलने के लिए बड़ा तराजू लेकर पहुंच गए। इन लोगों ने प्रियंका गांधी से मांग करते हुए कहा कि आप इस तराजू पर बैठ जाइए ताकि आपके भार के बराबर लड्डू तौलकर सभी में बंटवा दे। इस पर प्रियंका गांधी ने तराजू को देख हंसते हुए कहा कि क्या मैं एक क्विंटल से ज्यादा की लगती हूं।

स्थानीय नेता को बैठाया तराजू में 

हालांकि प्रियंका ने तराजू में बैठने के लिए मना कर दिया और वहां के एक स्थानीय नेता को बैठा दिया। मालूम हो कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी के गौरीगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं से न सिर्फ उनका हालचाल पूछा, बल्कि उनकी चुनावी तैयारियों के बारे में भी पूछा।

ये भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- अमीरों के होते हैं चौकीदार, गरीबों के नहीं

उन्होंने साल 2022 की तरफ इशारा करते हुए कार्यकर्ताओं से सवाल किया, कि 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कैसी तैयारी चल रही है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। चुनावी प्रचार-प्रसार व कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए प्रियंका गांधी बुधवार देर शाम अमेठी में एक-एक करके सभी से मुलाकात करने की कोशिश की। प्रियंका ने कल शाम मीडिया कर्मियों से भी बात की।

अमेठी दौरे के दौरान प्रियंका गांधी।

पार्टी कहेगी तो जरूर लड़ूंगी चुनाव 

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या आप लोकसभा चुनाव लड़ेंगी तो उनका कहना था कि अभी उन्होंने इस बारे में सोचा नहीं है। फिर पूछा गया कि क्या वो चुनाव लड़ सकती हैं तो उन्होंने कहा कि क्यों नहीं, पार्टी कहेगी तो चुनाव जरूर लड़ूंगी। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि यह देश को बचाने का चुनाव है। इस चुनाव में यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप ठीक ढंग से प्रचार करें, आप घर-घर जाकर असलियत बताएं कि ये चुनाव इस देश को बचाने का चुनाव है। इसें राहुल जी की जीत नहीं, इसमें देश की जीत होगी।

ये भी पढ़ेंः कल कुछ अलग से नजर आएंगे चंदा मामा, गूगल ने भी बनाया डूडल, आप भी देखें..