Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

‘चौकीदार चोर है’ के नारों के बीच राहुल-प्रियंका का लखनऊ में बड़ा रोड-शो, लाखों की भीड़ उमड़ी

लखनऊ में रोड-शो के दौरान उमड़ी भीड़ व बस पर सवार राहुल-प्रियंका। 

समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ की सड़कों पर आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लाखों की भीड़ के बीच रोड-शो किया। इस दौरान राहुल-प्रियंका ने बस से शुरू किए रोड के दौरान तीन बार गाड़ियां बदलीं। इसकी वजह रास्ते में बिजली के तारों का पड़ना था जिनके नीचे से बस का निकलना भी मुश्किल था। बाद में एसयूवी गाड़ी से रोड-शो शुरू किया गया।

लखनऊ में रोड-शो के दौरान राहुल-प्रियंका गांधी।

सुरक्षा को लेकर एसपीजी व प्रशासन के हाथ-पांव फूले  

इस दौरान सुरक्षा को लेकर एसपीजी कमांडो और प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूले रहे। रास्ते में कई बार जाम और खचाखच भीड़ के चलते काफिला रोकना पड़ा। इससे पहले एयरपोर्ट पर राहुल और प्रियंका का जोरदार स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ेंः सोशलमीडिया की दुनिया में प्रियंका गांधी की इंट्री, @priyankagandhi के नाम से बनाया अकाउंट

रथ पर सवार होकर राहुल-प्रियंका ने रोड शो शुरू किया। उनके साथ राज बब्बर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद तथा राजीव शुक्ला आदि भी सवार रहे। इस दौरान प्रियंका गांधी की मौजूदगी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला।

एयरपोर्ट से निकलते राहुल-प्रियंका व अन्य कांग्रेसी नेता।

राहुल ने लगवाए  ‘चौकीदार चोर है के नारे 

रोड शो के दौरान लालबाग में राहुल ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के चौकीदार ने चोरी कर ली है। इस चौकीदार ने वायुसेना का पैसा चुराया है। राहुल के साथ भीड़ ने भी नारे लगाए कि ‘चौकीदार चोर है।’

ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी का बयान, हम मोदी को सोने नहीं देंगे, चैन नहीं लेने देंगे जबतक किसानों का कर्ज माफ नहीं होगा

राहुल ने कहा कि यूपी देश का दिल है। अब यहां कांग्रेस फ्रंट फुट पर खेलेगी। राहुल ने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है।

लखनऊ आगमन पर राहुल-प्रियंका गांधी का स्वागत करते राजबब्बर।

कहा कि नरेंद्र मोदी ने अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ का फायदा पहुंचाया। इस दौरान प्रियंका हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करती रहीं। लगभग 9 घंटे के इस रोड शो में जगह-जगह राहुल-प्रियंका का स्वागत किया गया।

लखनऊ में रोड-शो के दौरान राहुल-प्रियंका गांधी।

प्रियंका के पोस्टरों से पटा लखनऊ  

रोड शो में ‘बदलाव की आंधी, राहुल संग प्रियंका गांधी के नारे लगते रहे। कांग्रेसियों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे लखनऊ को प्रियंका के पोस्टरों से पाट दिया गया है।