Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में प्रदेश सरकार के खिलाफ सपाइयों का बड़ा प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

Demonstration of Samajwadi Party workers against UP government in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : आज सोमवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने बांदा में प्रदेश सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। महिला अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति सपाईयों ने कहा कि इस वक्त कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधी सत्ता के संरक्षण में पल रहे हैं। प्रदर्शन के बाद सपाईयों ने राज्यपाल के संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। दरअसल, प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर समाजवादी पार्टी के युवजन सभा, छात्र सभा, लोहिया वाहिनी समेत कई फ्रंटल संगठनों ने सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रशासन ने कर रखा था बड़ा इंतजाम

लोहिया नगर (बिजलीखेड़ा) स्थित पार्टी कार्यालय से सपाइयों का हुजूम जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करता हुआ कलक्ट्रेट की ओर रवाना हुआ। नारेबाजी के दौरान सपाइयों की पुलिस के साथ तकरार भी हुई। हालांकि, प्रशासन ने पहले से ही बड़ी संख्या में फोर्स लगाकर स्थिति की संभालने की पूरी व्यवस्था कर रखी थी।

Demonstration of Samajwadi Party workers against UP government in Banda

प्रदर्शन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव, पालिकाध्यक्ष मोहन साहू और पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव की अगुवाई में राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह चाहल को सौंपा गया। सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे गए ज्ञापन में सपाइयों ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध में प्रदेश अव्वल स्थान पर रहा।

ये भी पढ़ें : Breaking News : हमीरपुर में टला बड़ा हादसा, रोडवेज बस खाई में उतरी 

हाल ही में बलिया, हाथरस, बलरामपुर, आजमगढ़, बुलंदशहर, भदोही में हैवानियत की घटनाओं से पूरे विश्व में प्रदेश की बदनामी हुई है। कहा कि इस सरकार में बहन-बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। सपाइयों ने राज्यपाल से प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करते हुए अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने की मांग की। इस मौके पर सपा के अमित सेठ भोलू, ओम नारायण त्रिपाठी, पीयूष गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, मोहम्मद हनीफ, राघवेंद्र सिंह चंदेल, अशोक श्रीवास, वृंदावन वैश्य, सुशील त्रिवेदी, भरतलाल दिवाकर, अजय चौहान, राजेंद्र यादव, अशोक भागवानी, रामसागर, रोहित प्रजापति आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : कानपुर में दो जगहों पर आग से लाखों का नुकसान, कई दुकानें जलकर राख