Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

एग्जिट पोल फर्जी, निराश न हों कार्यकर्ताः राहुल गांधी

राहुल गांधी।

समरनीति न्यूज, डेस्कः एग्जिट पोल की अनुमान पर मचे घमासान के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि अगले 24 घंटे काफी जरूरी हैं। फर्जी एग्जिट पोल से निराश होने की जरूरत नहीं है। आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। गौरतलब है कि देश के प्रमुख 14 में से 12 एग्जिट पोल ने अनुमान जताया है कि पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी। एग्जिट पोल के नतीजों पर कई नेताओं ने सवाल उठाया है।

विपक्ष और बीजेपी के कई नेता भी उठा रहे हैं सवाल  

विपक्षी दलों ने तो उठाया ही है साथ ही बीजेपी के कई नेताओं ने भी एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है। आज इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए संदेश जारी किया। उन्होंने भी एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए इसे फर्जी बताया है। राहुल से पहले प्रियंका गांधी ने भी सवाल उठाया था। राहुल गांधी ने आज सवाल उठाते हुए कहा कि अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं।

ये भी पढ़ेंः ईवीएम पर यूपी से लेकर बिहार-पंजाब-हरियाणा तक मची रार, आयोग पहुंचे 22 दलों के नेता, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव चिंतित   

सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं । फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। एग्जिट पोल की सटीकता पर बीजेपी में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को सवाल उठाया था।हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि केंद्र में एनडीए की ही सरकार बनेगी। इसके अलावा उप राष्ट्रपति वेकैंया नायडू भी सवाल उठा चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः बिहार में होटल से मिली ईवीएम मशीनें, विपक्षियों के हंगामे के बाद मजिस्ट्रेट को आयोग का नोटिस