Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

विधानसभा घेरने लखनऊ पहुंचे भाकियू नेता-कार्यकर्ता, गन्ने की जलाई होली

Farmers lit sugarcane holi in Lucknow to encircle the assembly

समरनीति न्यूज, लखनऊः आज बुधवार तड़के सुबह करीब 4 बजे विधानसभा घेरने पहुंचे भाकियू नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। ये लोग गन्ना मूल्य न बढ़ाए जाने पर विरोध जताने पहुंचे थे। इन नेताओं की मंशा विधानसभा घेरने की थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते भाकियू नेता व कार्यकर्ता वहां तक नहीं पहुंच सके। पुलिस ने रात में ही बैरिकेडिंग लगाकर सड़कों को बंद कर दिया। पुलिस ने पानी की बौछार मारकर भाकियू कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया। बाद में बसों से लेकर जाकर दूर छोड़ा।

बसों से ले गई पुलिस ने दूर छोड़ा

बाद में भाकियू के मंडल अध्यक्ष हरिनाम वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने देवा रोड जाम किया। बाद में वहां पर गन्ना और पराली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। बताया जाता है कि भाकियू के लगभग 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को रात में ही बसों से हजरतगंज से इको गार्डेन भेज दिया गया। इन भेजे गए लोगों में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह भी शामिल रहे। राज्य सरकार द्वारा गन्ने के रेट में बढ़ोत्तरी न होने से नाराज रालोद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुजफ्फरनगर में गन्ने की होली जलाई थी।

ये भी पढ़ेंः कैबिनेट मंजूरीः अब महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की सुनवाई विशेष कोर्ट में..

ये भी पढ़ेंः किसानों के लिए खुशखबरीः यूपी कैबिनेट में धान खरीद नीति को मंजूरी, अब सीधे किसानों के खाते में पैसा