Saturday, June 27सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

24 घंटे से गेस्ट हाउस में बंधक प्रियंका गांधी, कहा- जमानत नहीं लूंगी चाहे जेल भेज दें, तृणमूल नेता भी पहुंचेंगे

24 घंटे से गेस्ट हाउस में बंधक प्रियंका गांधी, कहा- जमानत नहीं लूंगी चाहे जेल भेज दें, तृणमूल नेता भी पहुंचेंगे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बीते लगभग 24 घंटे से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मिर्जापुर के चुनार किले के गेस्ट हाउस में बंधक हैं। बीती देर रात लाइट जाने के बाद भी अंधेरे में ही प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं से मिलती रहीं। वहीं पुलिस व प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने वाराणसी से मौके पर पहुंचकर प्रियंका गांधी को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह सोनभद्र नरसंहार वाली जगह पर जाकर पीड़ित परिजनों से मिलने की जिद्द पर अड़ी हैं। प्रियंका का कहना है कि उन्होंने कोई कानून नहीं तोड़ा है, वह शांतिपूर्वक पीड़ित से मिलने जाना चाहती हैं और यह उनका कर्तव्य है, लेकिन अपराधों को रोकने में नाकाम योगी सरकार मुझे मेरा कर्तव्य निभाने से रोक रही है। अधिकारी मनाने में जुटे, लेकिन कोशिशें बेकार   प्रियंका गांधी ने कहा कि अधिकारियों ने बताया है कि मुझे 50 हजार जमानत भरनी है, नहीं तो मुझे 14 दिन के लिए जेल भेजा जाएगा, ले...
प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर भड़के कांग्रेसी, कानपुर-बांदा समेत कई जगह प्रदर्शन, पुतले फूंके

प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर भड़के कांग्रेसी, कानपुर-बांदा समेत कई जगह प्रदर्शन, पुतले फूंके

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीतित न्यूज, डेस्कः सोनभद्र में हुए 10 लोगों के नरसंहार के बाद मौके पर जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने को लेकर प्रदेशभर में विरोध हुआ। कानपुर से लेकर बुंदेलखंड के बांदा में भी पुतले फूंककर विरोध जताया गया। कानपुर में सोनभद्र जाते समय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को मिर्जापुर प्रशासन द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने कोतवाली के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। जमकर की सरकार के विरोध में नारेबाजी   इसके बाद कांग्रेसी अपनी गिरफ्तारी की मांग करते हुए कोतवाली में धरने पर बैठ गए। निवर्तमान अध्यक्ष हरप्रकाश अगिनहोत्री की अगुवाई में किए गए इस प्रदर्शन के दौरान बड़ा चैराहे और मेस्टन रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया। उधर, बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेसियों ने स्ट...
कानपुर में दिनदहाड़े इंस्पेक्टर की पत्नी, शिक्षिका समेत 3 महिलाओं से लूट, ठेंगे पर गश्त-एनकाउंटर और चेकिंग

कानपुर में दिनदहाड़े इंस्पेक्टर की पत्नी, शिक्षिका समेत 3 महिलाओं से लूट, ठेंगे पर गश्त-एनकाउंटर और चेकिंग

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः एक ओर कानपुर पुलिस हाफ एनकाउंटर के जरिए खुद अपनी पीठ थपथपा रही है तो वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को शहर में बदमाशों ने एक के बाद एक तीन लूट की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के होश उड़ा दिए। वहीं आम लोग भी दहशत में आ गए। लूट की यह तीनों वारदातें महिलाओं के साथ हुईं। इनमें से एक महिला तो खुद इटावा में तैनात क्राइम ब्रांच प्रभारी की पत्नी है। वहीं दूसरी महिला शिक्षिका है। तीसरी ग्रहणी है। सुबह-सुबह शिक्षिका व इंस्पेक्टर की पत्नी से लूटी चेन  पहली घटना बादशाही नाका क्षेत्र के हालसी रोड में रहने वाले दीपक खन्ना की पत्नी सोनम खन्ना के साथ हुई। सोनम सिविल लाइन स्थित वीरेंद्र स्वरूप स्कूल में अध्यापिका हैं और सुबह साढ़े 7 बजे वह स्कूल पहुंची। तभी उनके पास घर से फोन आया कि पति की तबीयत खराब है। वह तत्काल छुट्टी लेकर स्कूल से घर जा रही थीं। रिक्शे में वह दूध वाला बंगला के पास पहु...
तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर, मामा और भांजे की मौत

तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर, मामा और भांजे की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, हरदोईः रामचरित मानस पाठ के आयोजन में शामिल होने जा रहे मामा और भांजे की बाइक में तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे मामा की मौके पर हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल भांजे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोनार थाना क्षेत्र के समधरिया गांव निवासी शिवशरण (40) अपने भांजे रवि सिंह (22) निवासी दाऊदपुर शहरामऊ (शाहजहांपुर) को बाइक पर बैठाकर अपने साथी संतोष के घर फर्रुखाबाद जा रहे थे। रामचरित मानस के पाठ में शामिल होने जा रहे थे दोनों  वहां बताते हैं कि रामचरित मानस पाठ का आयोजन हो रहा था। बताते हैं कि मामा-भांजे पाली थाना क्षेत्र के रूपापुर और हुल्लापुर के बीच पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि टेंपो पलट गया। दुर्घटना म...
कानपुर में वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की शिक्षिका से चेन लूट, दिनदहाड़े वारदात से सनसनी

कानपुर में वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की शिक्षिका से चेन लूट, दिनदहाड़े वारदात से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर कोतवाली क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह एक शिक्षिका से चेन लूट की घटना हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब रिक्शे से शिक्षिका स्कूल जा रहीं थीं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश उनकी चेन लूटकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस  घटना की सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी आशीष शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। महिला वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, सिविल लाइन्स की शिक्षिका बताई जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।  अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ेंः सपा सांसद आजम खां भू-माफिया घोषित, एक सप्ताह में जमीन कब्जाने के 13 मुकदमें.....
कानपुर के बर्रा में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, बिखरा पड़ा मिला घर का सामान

कानपुर के बर्रा में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, बिखरा पड़ा मिला घर का सामान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बर्रा थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में लूटपाट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने महिला की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी। कमरे में रखी अलमारियों को खोलकर लूटपाट की और चुपचाप वहां से भाग निकल लिए। चौंकाने वाली बात यह है कि व्यस्तम इलाके में होने के बावजूद किसी को कानोंकान इसकी खबर नहीं हुई। बाद में किराएदार महिला के वहां पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। सीओ गोविंदनगर और बर्रा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। घर में अकेली थी महिला, लूटपाट की आशंका   बताया जाता है कि अंबेडकर नगर निवासी संतोष कुशवाहा पिकअप चालक है। गुरुवार की सुबह रोज की तरह वह अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। उसकी पत्नी अंशू कुशवाहा (30) ही घर में थी। बताते हैं कि दोपहर करीब 1 बजे घर में लूटपाट करने के इरादे से घुसे बदमाशों ने महिला अंशू को पकड़ लिया। ऐसा माना जा रहा है कि विरोध क...
कानपुर में भीषण हादसाः उन्नाव के दो लोगों की मौके पर मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

कानपुर में भीषण हादसाः उन्नाव के दो लोगों की मौके पर मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में हुए एक भीषण हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि बिल्हौर थाना क्षेत्र के अरौल चौकी के करीब शिव शंभू गेस्ट हाउस के सामने बुधवार को भीषण हादसा हुआ। दरअसल, ट्रैक्टर ट्राली से कुछ श्रद्धालु कन्नौज के तिर्वा से देवी मां अन्नपूर्णा के दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अरौल के निकट ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्राली का टायर सड़क से उतरने से हादसा, चालक वाहन लेकर भागा  इससे ट्राली पर सवार बाबू (55) तथा राम जी (28) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब एक दर्जन से ज्यादा घायल लोगों को इलाज के लिए बिल्हौर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है। सभी श्रद्धालु उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र के पछियाना के रहने वाले बताए जाते हैं। बताते हैं कि हादसे ट्...
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने स्वतंत्र देव सिंह, जानिए इनके बारे में खास बातें..

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने स्वतंत्र देव सिंह, जानिए इनके बारे में खास बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। मंगलवार को बीजेपी की ओर से इसकी घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही गृहमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की जगह जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रादेशिक संगठन में भी फेरबदल शुरू हो चुका है। बताते चलें कि परिवहन मंत्री रहे स्वतंत्र देव को संगठन स्तर पर काम करने वाले जमीनी नेता के रूप में देखा जाता है। दरअसल, स्वतंत्र देव पिछड़ा वर्ग से आते हैं और वह संघ से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। यही वजह है कि संघ के आम कार्यकर्ता से अपना सफर शुरू करने वाले स्वतंत्र देव ने सीढ़ी दर सीढ़ी एक मुकाम हासिल किया है। पार्टी के लिए एक माहौल भी बनाया है। मिर्जापुर है मूल घर, बुंदेलखंड कर्मभूमि   पिछड़े वर्ग से आने वाले स्वतंत्र देव सिंह का जन्म 13 फरवरी 1964...
कानपुर में हिरासत से दरोगा का रिवाल्वर लेकर भागा इनामी, चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां और फिर..

कानपुर में हिरासत से दरोगा का रिवाल्वर लेकर भागा इनामी, चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरमनीति न्यूज, कानपुरः जिले के बिठूर थाना क्षेत्र में एक बकरा व्यापारी से 19 लाख लूटने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया, साथ ही उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रेसवार्ता भी कर डाली। लेकिन जब उसकी निशानदेही पर लूट का रुपए बरामद करने निकली तो आरोपी ने बिठूर थाने के दरोगा रवि कुमार का सरकारी रिवाल्वर छीनकर भागने शुरू कर दिया। पुलिस ने दौड़ाने पर उसी सरकारी रिवाल्वर से पुलिस पर गोलियां भी चलाईं। हालांकि पुलिस ने जवाब में गोलियां चलाईं तो आरोपी गलने से घायल हो गया और आखिरकार पकड़ा गया। घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे की बताई जा रही है। बकरा व्यापारी से 19 लाख लूट से जुड़ा मामला   यह जानकारी कानपुर पुलिस की ओर से दी गई है। पुलिस ने लूट का रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है। बताते हैं कि इसी आरोपी ने लगभग 8 दिन पहले बकरा व्यापारी से लगभग 19 लाख की लूट की थी। बताते चलें कि बिठूर थाना क्षेत्र क...
बांदा में भीषण हादसे में कानपुर के दो लोगों की मौत, तीन गंभीर हालत में रेफर

बांदा में भीषण हादसे में कानपुर के दो लोगों की मौत, तीन गंभीर हालत में रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मंगलवार तड़के सुबह कानपुर के एक परिवार की स्कार्पियों बांदा में अतर्रा रोड पर खड़े ट्रक में जा टकराई। इससे स्कार्पियों सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बांदा से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बांदा में खड़े ट्रक में जा घुसी स्कार्पियों  बताया जाता है कि कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम सिधौल निवासी चंद्र प्रकाश मिश्रा (26) पुत्र जयराम अपने चालक जुगुल यादव उर्फ दीपेंद्र (40) पुत्र रामकृष्ण निवासी मऊ नखदपुर के साथ बीती देर रात गुरु पूर्णिमा पर चित्रकूट दर्शन को जा रहे थे। उनके साथ अंकित (24) पुत्र श्याम बिहारी, अजीत (28) पुत्र योगेंद्र, कल्लू (28) पुत्र ओम प्रकाश भी थे। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने दी जानकारी   बताते ...