Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

पुरखों की भूमि पर पूजन कर गंगा यात्रा पर निकलीं प्रियंका गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल..

प्रयागराज से बनारस जाने से पूर्व प्रयागराज के एक मंदिर में पूजा करतीं प्रियंका गांधी।

समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः आखिरकार प्रियंका गांधी ने अपने पुरखों की जमीन से लोकसभा चुनाव-2019 का प्रचार अभियान शुरु कर ही दिया। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पूरे दमखम से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतर चुकी है। फिलहाल आज प्रियंका के चुनावी बिगुल फूंकने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ गया है। प्रयागराज में पूजा अर्चना के बाद स्टीमर से प्रियंका बनारस के लिए रवाना हो गई।

प्रयागराज से बनारस के लिए जलमार्ग से जाते वक्त वोट पर सवार प्रियंका गांधी लोगों का अभिनंदन स्वीकारते हुए।

स्वराजभवन में किया रात्रि विश्राम 

कांग्रेस महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज स्वराज भवन में रात्रि विश्राम के बाद संगम क्षेत्र का रुख किया और अक्षय वट के बाद लेटे हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया। उसके बाद सड़क मार्ग से मनइया घाट गई। वहां से वह स्टीमर से गंगा यात्रा शुरू की। उसके बाद वह बोट ये बनारस के लिए रवाना हो गईं। प्रियंका का यह दौरा काफी अहम है।

प्रयागराज से बनारस के लिए जलमार्ग से जाते वक्त वोट पर सवार प्रियंका गांधी।

गंगा यात्रा रखा कार्यक्रम का नाम 

प्रियंका गांधी वाड्रा कल देर रात लखनऊ से प्रयागराज पहुंची थी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज से उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ेंः लखनऊ में प्रियंका गांधी ने 3 दिन में इतने घंटे की सिर्फ कार्यकर्ताओं से बात, फीडबैक लेकर दिल्ली रवाना  

प्रचार का आगाज प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज से किया। इसका नाम गंगा यात्रा है। प्रियंका प्रयागराज से गंगा नदी में बोट यात्रा करते हुए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगी।

वोट यात्रा के दौरान लोगों के साथ चर्चा करतीं प्रियंका गांधी।

3 दिन में 140 किमी की यात्रा  

प्रियंका की यह बोट यात्रा तीन दिन में करीब 140 किलोमीटर की होगी। अपनी इस यात्रा के जरिए प्रियंका गांधी पीएम मोदी को भी सीधे तौर पर जवाब देंगी। इसके साथ ही इस यात्रा के दौरान वह जगह-जगह पर मंदिर में दर्शन भी करेंगी। 17वीं लोकसभा के लिए होने वाले आम चुनाव में नेता और उम्मीदवार आमजन तक पैठ बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

प्रयागराज से बनारस के लिए जलमार्ग से जाते वक्त प्रियंका गांधी।

रोड-शो का चलन दरकिनार  

इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अलग अंदाज में चुनाव प्रचार में उतर रही हैं। चुनावों में बड़े-बड़े शहरों में रोड शो के बढ़ते चलन को दरकिनार कर पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने जलमार्ग को चुना। वह प्रयागराज से वाराणसी का दौरा करते समय स्टीमर से गंगा नदी के तट पर बसे कई गांवों में जाएंगी, वहां बालू श्रमिकों, मछुआरों के साथ बुनकरों व कृषकों से भी मिलेंगी।

ये भी पढ़ेंः प्रियंका की जनता के लिए चिट्ठी, सच्चे संवाद को आ रही हूं आपके द्वार, गंगा जी का भी लूंगी सहारा