Monday, May 20सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा-चित्रकूट मार्ग पर हादसा, 1 युवक की मौत- 5 घायल

Banda accident news latest

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा-चित्रकूट मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर ने टैंपो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित होकर वाहन नाले में गिर गया। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। जबकि टैंपो सवार एक युवक की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों का इलाज चल रहा है।

गिरवां से चित्रकूट दर्शऩ को गए थे लोग

जानकारी के अनुसार गिरवां क्षेत्र के मकरी गांव के रहने वाले अर्जुन (27) आज बुधवार को चित्रकूट कामदगिरी के दर्शन करने गए थे। वहां से टैंपो से अन्य लोगों के साथ वापस लौट रहे थे। अतर्रा के गड़रा नाला के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टैंपो को टक्कर मार दी।

पुलिस का छापा, 4 विदेशी लड़कियों समेत 10 गिरफ्तार-गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट..

अनियंत्रित ट्रैक्टर नाले में जा गिरा। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टर ने अर्जुन की हालत देखकर उसे बांदा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक के पड़ोसी बीरबल का कहना है कि मृतक 3 भाइयों में बड़े थे। वह सूरत में रहकर काम करते थे।

ये भी पढ़ें : Banda : ‘जरा धीमे बात कर लो…’, पति के इतना कहते ही परिवार में मचा कोहराम और पत्नी..