Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

अस्पताल खाली, ब्लाक गंदा और हैंडपंप खराब, हैरान डीएम ने लगाई फटकार

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ विभाग के अधिकारियों से बात करते जिलाधिकारी आंजनेय सिंह व एसडीएम खागा प्रहलाद सिंह।

समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले के धाता ब्लाक का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी आंजनेय सिंह बुधवार को स्वास्थ केंद्र के डाक्टर गैरहाजिर मिले। ब्लाक में गंदगी और हैंडपंप खराब पड़ा था। इसी तरह बाजार में बनी सड़की की गुणवत्ता संदेहास्पद मिली। लिहाजा डीएम ने साथ चल रहे एसडीएम खागा प्रहलाद सिंह को जांच के आदेश दिए। साथ ही ब्लाक, स्वास्थ के अधिकारियों को फटाकर लगाते हुए तत्काल सुधार का आदेश दिया। दोबार कमियां मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

सुबह लगभग 7 बजे जिलाधिकारी आंजनेय सिंह, एसडीएम प्रहलाद सिंह के साथ धाता ब्लाक पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया। क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। हालत काफी खराब मिले। साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। गंदगी देखकर डीएम ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। ब्लाक परिसर का हैंडपंप खराब पड़ा था। साथ ही ओडीएफ में कई गांव शून्य प्रगति पर थे। डीएम ने डांटते हुए बाजार में नाली का निर्माण कराने के आदेश दिए। कस्बे के बाजार में जल्द से जल्द नाली निर्माण को कहा ताकि बरसात में जलभराव के हालात न हों।

स्कूल की बच्ची से बात करते डीएम आंजनेय सिंह।

इस दौरान ब्लाक के आवासीय परिसर में हुए जलभराव के लिए अधिशाषी अभियंता जलनिगम को भी डीएम ने लताड़ लगाई। सामुदायिक केंद्र धाता का भी निरीक्षण किया। मेडिकल आफिसर मौके पर नहीं मिले। उन्होंने कहा कि वे इलाहाबाद से आ रहे हैं तो डीएम ने मौजूद रहने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्र के बेड की सफाई न होने पर नाराजगी जताई। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर बच्चों से बातचीत की और उनसे पढ़ाई की जानकारी ली। बच्चों से खुद सीधी बातचीत की। पंचायत घर, धाता का तालाब, रावण मैदान व बाजार का भी पैदल निरीक्षण किया।