Sunday, June 16सही समय पर सच्ची खबर...

पढ़िए ! कौन हैं ऋत्विका पांडे, जिनका नाम पूरे देश में छाया..

UPSC IFS 2023 Topper Ritwika Pandey
ऋत्विका पांडे।

समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : UPSC IFS 2023 Topper : संघ लोक सेवा आयोग 2023 की परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है। इस परीक्षा में आईएफएस टापर झारखंड की बेटी ऋत्विका पांडेय बनी हैं। आईएफएस (IFS) में देश में पहली रैंक लाकर ऋत्विका ने सफलता का इतिहास रच दिया है। पूरे देश में उनकी सफलता के चर्चे हैं।

दिल्ली से शिक्षा, बड़े भाई पुलिस सेवा में..

दरअसल, ऋत्विका पांडेय झारखंड के गढ़वा थाना क्षेत्र के कुंडी गांव के रहने वाले विजय पांडेय की बेटी हैं। उनका चयन यूपीएससी परीक्षा 2023 के तहत भारतीय वन सेवा में हुआ है। उनकी सफलता का सफर बड़ा ही शानदार है।

ये भी पढ़ें : UPSC-2022 में नोएडा की इशिता आल इंडिया टाॅपर, गरिमा दूसरे नंबर पर..

बताते हैं कि ऋत्विका संयुक्त बिहार में प्राथमिक शिक्षक संघ के पलामू प्रमंडल के चर्चित नेता रहे स्वर्गीय विक्रमा पांडेय की पोती हैं। उनका परिवार नई दिल्ली में रहता है। उनके पिता विजय पांडेय हॉर्टिकल्चर बोर्ड में डिप्टी डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए हैं। ऋत्विका के बड़े भाई प्रियांशु पांडेय भारतीय पुलिस सेवा में हैं। उनकी शिक्षा दिल्ली में ही हुई है।

बुंदेलखंड की बेटी गुरलीन चावला, PM मोदी से तारीफ के बाद CM योगी से मुलाकात

ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड की बेटी गुरलीन चावला, PM मोदी से तारीफ के बाद CM योगी से मुलाकात