Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

UPSC-2022 में नोएडा की इशिता आल इंडिया टाॅपर, गरिमा दूसरे नंबर पर..

Noida's Ishita All India Top in UPSC-2022
इशिता किशोर।

समरनीति न्यूज, लखनऊ : UPSC CSE Result 2022 : संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया। रिजल्ट के अनुसार गौतमबुद्ध नगर की दो बेटियों ने टॉप करते हुए जिले ही नहीं यूपी का नाम रोशन कर दिया है। ग्रेटर नोएडा की जलवायु विहार सोसाइटी की इशिता किशोर ने इस परीक्षा में देशभर में टाॅप किया है। वहीं स्मृति मिश्रा का देशभर में इस परीक्षा में चौथा नंबर आया है।

Noida's Ishita All India Top in UPSC-2022
यूपीएससी-2022 की चार टाॅपर।

वहीं परीक्षा में दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया और तीसरे पर उमा हरथी एन रही हैं। बताते चलें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवारों को पास किया है। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से 263 एससी से 154 और एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। दरअसल, इशिता का ऑल इंडिया टॉप करना इसलिए भी खास बात है क्योंकि उन्होंने घर में पढ़ाई कर सफलता हासिल की है।

UPSC CSE 2022 टॉप-10

  1. इशिता किशोर
  2. गरिमा लोहिया
  3. उमा हरति एन
  4. स्मृति मिश्रा
  5. मयूर हजारिका
  6. गहना नव्या जेम्स
  7. वसीम अहमद भट
  8. अनिरूद्ध यादव
  9. कनिका गोयल
  10. राहुल श्रीवास्तव

ये भी पढ़ें : UPPSC 2022 : बांदा की होनहार बेटी आकांक्षा चयन के बाद घर लौंटी, दिया यह संदेश..  

ये भी पढ़ें : UPPSC 2022 : बांदा की होनहार बेटी आकांक्षा चयन के बाद घर लौंटी, दिया यह संदेश..