बांदा IG ने डकैतों की तलाश में फोर्स के साथ खुद की जंगल में कांबिंग
समरनीति न्यूज, बांदा : अभी हाल ही में निर्माणाधीन चेकडैम पर इलाके के दस्यु गौरी यादव ने पहुंचकर मारपीट की थी। डकैत की इस हरकत से सरकारी काम पर असर पड़ा। साथ ही इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। इसे देखते हुए आईजी के. सत्यनारायणा फोर्स के साथ खुद जंगलों में कांबिंग को उतर पड़े। उनके साथ बड़ी संख्या में फोर्स भी मौजूद रहा। इस दौरान जंगल के दूरस्थ इलाकों को देखा गया।
डकैत गौरी यादव की तलाश
डकैतों का सुराग लगाने का प्रयास किया गया। बताया जाता है कि 3 जनवरी को बहिलपुरवा (चित्रकूट) के ददरी वन क्षेत्र में अपने दो अन्य साथियों डकैत गौरी यादव पहुंचा था। वहां उसने काम कर रहे लोगों को डराते-धमकाते हुए काम रुकवा दिया। साथ ही 3 लाख रुपए की मांग की थी। इसके बाद से मामले में आईजी खुद सक्रिय हो गए हैं। आईजी खुद फोर्स के साथ जंगलों में कांबिंग कर रहे हैं। वहीं थानों की पुलिस भी सक्रिय है। पुलिस पूरी...