Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

खुलासाः पहले साथ बैठकर की पार्टी, फिर इस एक बात पर किया भाइयों का कत्ल.. 

काकादेव में दो सगे भाइयों के हत्याकांड का खुलासा करती पुलिस व हिरासत में दोनों आरोपी। (लाल घेरे में)

समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के काकादेव इलाके में पहले खून से सनी कार का मिलना और दो सगे भाइयों का लापता होना। उसके बाद दोनों की लाशें गड्ढे में गढ़ी हुई मिलना। इस पूरे घटनाक्रम ने काकादेव जैसे पाश इलाके के लोगों के बीच सनसनी पैदा कर दी थी। इतना ही नहीं पुलिस भी इसमें बुरी तरह से उलझ गई थी लेकिन पुलिस ने रविवार को दो हत्यारों तक पहुंच गई। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस के सामने अपने जुर्म को कबूल करते हुए एक तीसरे हत्याभियुक्त का भी खुलासा किया। जो फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है।

काकादेव में खून से सनी मिली कार और दो भाइयों की हत्याओं का खुलासा

बताते चलें कि तीन दिन पहले 6 सितंबर को कानपुर के काकादेव इलाके में एक फेमस स्कूल के पास से एक खून से सनी लावारिस कार मिलने से सनसनी फैल गई थी। बाद में पता चला था कि कार सवार दो सगे भाई लापता हैं।

संबंधित खबरः कानपुर में खून से सनी लावारिस कार से सनसनी, दो युवक लापता

जांच के दौरान पुलिस ने नवीननगर एल ब्लाक के खाली पड़े प्लाट में जमीन में गढ़ें हुए दोनों भाइयों के शवों को बरामद किया था। आज एएसपी पश्चिमी संजीव सुमन ने प्रेसवार्ता करते हुए जानकारी दी।

बताया है कि छानबीन के दौरान पुलिस ने दो आरोपी आकाश पुत्र शोभनाथ निवासी चंदेल चौराहा, काकादेव व शुभम दिवाकर पुत्र सुभाष चंद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि इन दोनों ने हत्या की बात कबूल की है।

संबंधित खबरः पाश इलाके में दो सगे भाइयों की नृशंस हत्याओं से हड़कंप, सात फीट नीचे गढ़े मिले शव

साथ ही बताया है कि कार से उस दिन ये लोग अपने तीसरे साथी के साथ अमर थापा पुत्र प्रेमबहादुर थापा के साथ, दोनों सगे भाइयों प्रिंस और मोनू के साथ कहीं गए थे। वहां से आकर शराब पी और छोटी-मोटी पार्टी इंजाय की। इसी दौरान नेपाली लोगों को कुछ कहने को लेकर विवाद हो गया।

इसके बाद इन लोगों ने दोनों की ईंटों से मार-मारकर हत्या कर दी। बाद में लाश को छिपाकर फरार हो गए थे। पुलिस तीसरे आरोपी अमर थापा की तलाश कर रही है। इनको गिरफ्तार करने वालों में थानाध्यक्ष राजीव सिंह, अजय अवस्थी, कुलभूषण सिंह आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।