Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

शरारती तत्वों ने दो सपा महिला नेताओं के फर्जी अश्लील वीडियो व फोटो की वायरल  

अश्लील वीडियो व फोटो। (प्रतिकात्मक फोटो)

समरनीति न्यूज, लखनऊः कुछ शरारती तत्व ने सपा की दो महिला नेताओं के फर्जी ढंग अश्लील वीडियो वायरल करके उनके लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। किसी ओर से अश्लील वीडियो पर इन दोनों सपा महिला नेताओं के नाम और पद नाम लिखकर सोशल साइट पर डालकर वायरल कर दिया गया। इसके बाद दोनों महिला नेताओं के फोन पर सैकड़ों अश्लील मैसेज और कमेंट्स आने लगे। परेशान होकर दोनों महिला नेताओं को अपने फेसबुक एकाउंट बंद करने पड़े।

शनिवार को एक महिला नेता ने लखनऊ तो दूसरी ने इटावा में की एफआईआर

अब पीड़ित सपा महिला नेताओं ने साइबर क्राइम सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस कहना है कि बहुत जल्द दोषी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दरअसल, किसी ने दोनों महिला सपा नेताओं के फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर डाल दिए। साथ में यह भी लिख दिया कि यह हैं सपा की नई अभिनेत्रियां।

दोनों ने कहा वीडियो-फोटो में उनके चेहरे नहीं  

इसके बाद उनके नाम और पदनाम भी लिख दिए। लिखा कि दोनों नेता पार्टी में जिम्मेदार पदों पर नियुक्त हैं। दोनों में एक महिला नेता ने 3 अज्ञात पर इटावा में मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों महिला सपा नेताओं का आरोप है कि वीडियो और तस्वीर से उनका चेहरा मेल नहीं खाता है। कहा कि वायरल करने वाले शरारती तत्व ने उनकी पहचान लिखकर उनको बदनाम करने की साजिश की है।

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर की गई बदनामी 

महिला नेताओं ने कहा कि दोनों के नाम से साइबर अपराधियों ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उसपर कई अश्लील फोटो व वीडियो पोस्ट किया। उधर, साइबर क्राइम सेल के नोडल अधिकारी व सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा से मामले की शिकायत की गई।

कार्यकर्ताओं से मिली मामले की जानकारी 

महिला नेताओं ने कहा कि उनके नाम पर वीडियो वायरल होने की जानकारी उन दोनों को कार्यकर्ताओं से मिलीं। उनके मोबाइल और एकाउंट पर अश्लील टिप्पणियां शुरू हो गईं तो पीड़िताओं ने फेसबुक एकाउंट को बंद कर दिया। लखनऊ में रहने वाली इनमें से एक महिला सपा नेता ने गौतमपल्ली थाने में मुकदमा लिखाया है।

साइबर जांच में फर्जी एकाउंट का खुलासा 

वहां से जांच के लिए मामले को साइबर क्राइम सेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि साइबर क्राइम सेल ने फेसबुक प्रोफाइल चेक किया तो उसके फर्जी ढंग से बनाने की पुष्टि हुई है। साइबर सेल ने फेसबुक कंपनी से मेलकर फर्जी अकाउंट बनाने वाले के बारे में जानकारी मांगी है।

दोनों के मोबाइल पर 1000 से ज्यादा भद्दे मैसेज पहुंचे 

महिला नेताओं का कहना है कि कुछ दिन पहले अश्लील वीडियो व तस्वीरें वायरल होने के बाद उनके मोबाइल पर अश्लील कॉल और मैसेज आने शुरू हो गए थे। पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने इसकी जानकारी दी। बताया कि उनके मोबाइल पर अबतक हजार से ज्याजा अधिक अश्लील मैसेज आ चुके हैं। कुछ का स्क्रीन शॉट्स पुलिस को दिया है।

क्या कहती है पुलिस

दूसरी ओर क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया है कि पूरे प्रकरण की जांच हो रही है। फोटो और वीडियो वायरल करने वाले की आईपी एड्रेस पता करके दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा।

नहीं मिल सकीं अखिलेश यादव से  

दोनों पीड़ित सपा महिला नेताओं ने अश्लील वीडियो के संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से रविवार को मिलने की कोशिश की। लेकिन एक बैठक में व्यस्त होने के कारण वह नहीं मिल सके। पीड़िताओं ने सपा के दूसरे जिम्मेदार पदाधिकारियों से मामले को लेकर जानकारी दी है। बताते हैं कि दोनों सपा नेताओं ने बदायूं के सांसद धर्मेन्द्र यादव से मिलकर अपनी दिक्कत बताई है।

ये भी पढ़ेंः कानपुरः फ्रेंडशिप-डे पर नशे का ‘हेडक्वार्टर’ बना सिविल लाइंस, लाज में अय्याशी करते मिले रईसजादे