Sunday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

जुबान को स्वाद ही नहीं तन-मन को रंगत भी देगा शहद

समरनीति सेहतः शहद, एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसका नाम आते ही मुंह में मिठास घुल जाती है। शहद जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही गुणकारी भी होता है। ऋषि-मुनियों ने भी इसके गुणों को मानव के लिए बेहद लाभकारी बताया है। कहा जाता है कि यह लगभग बीते 8000 वर्षों से हमारे खाने-पीने का हिस्सा रहा है।

आयुर्वेद तो शहद को तमाम बीमारियों से लड़ने वाला एक बहुउपयोगी पेयपदार्थ करार देता है। बड़े-बूढ़े हों या छोटे बच्चे सभी की सेहत के लिए शहद बेहद लाभदायक होता है। बस अलग-अलग बीमारियों में इसको खाने-पीने के तौर-तरीके जरूर बदल जाते हैं। शहद को लंबे समय तक रखने के बावजूद यह खराब नहीं होता। जानकार बताते हैं कि इसको घाव और जलने वाले स्थान पर लगाने से जख्म जल्दी ठीक हो जाते हैं। अब हम नजर डालते हैं शहद से होने वाले 21 फायदों पर।

  1. शहर में एंटीओक्सिडेंट के गुण होते हैं जो बीमारियों से लड़ने वाली हमारी क्षमता को मजबूत करता है।
  2. शहद के नियमित सेवन से याददाश्त तेज होती है।
  3. शहर में आयरन, पोटैशियम, सोडियम, जिंक व कैल्शियम के अलावा मैग्नीशियम जैसे खनिज तत्व पाए जाते हैं जो हमारी हड्डियों और पूरे शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं।
  4.  बच्चों को शहद विशेष रूप से फायदा करता है और उनकी रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ाता है।
  5. खांसी आने पर शहर में अदरक का रस मिलाकर चाटने से तेजी से आराम मिलता है। साथ ही गले में होने वाले संक्रमण में भी यह फायदा करता है।
  6. मोटापा दूर करने के कारगार इलाज के रूप में शहर को वरदान माना जाता है। एक गिलास गुनगुने पानी में एक से डेढ़ चम्मन शहर मिलाकर खाली पेट पीने से शरीर सुडौल बनता है।
  7. गुनगुने पानी में शहद पीने से शरीर में फूर्ति भी आती है और शरीर के जहरीले तत्व बाहर निकल जाते हैं।
  8. अगर शहर को दूध में मिलाकर पिया जाए तो इससे कमजोर शरीर वाले लोगों में ताकत का संचार होता है। इससे वजन भी बढ़ता है।
  9. शरीर में फैलने वाले संक्रमण रोगों से लड़ने में भी शहद काफी उपयोगी है।
  10. शरीर में होने वाली त्वचा रोगों में भी शहद का सेवन फायदा करता है।
  11. शहद के सेवन से तनाव कम होता है साथ ही त्वचा में निखार भी आता है।
  12. सुबह खाली पेट शहद में लहसुन की दो से चार कलिया पीसकर भिगौकर खाने से पेट के रोगों से छुटकारा मिलता है। गैस की बीमारी के लिए यह उपाए किसी चमत्कार से कम नहीं होता।
  13. साथ ही लहसुन के साथ शहद लेने से एसिडिटी और बदहजमी जैसे रोगों में भी इससे लाभ मिलता है।
  14. गठिया के रोग में जोड़ों में दर्द से राहत के लिए शहद को दालचीनी के चूरे में मिलाकर धीरे-धीरे मालिश करने से आराम मिलता है।
  15. ज्यादा शराब पीने के बाद अगले दिन होने दिक्कत में शहद से फायदा मिलता है।
  16. शहद और जैतून का तेल मिलाकर सिर पर लगाकर तौलिए से ढककर कुछ देर रखने से बालों की चमक दोबारा लौट आती है और बालों की जड़ भी मजबूत होती है। 
  17. एक चम्मच लहसुन का रस और शहद मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से ब्लडप्रेशर नियंत्रित रहता है।
  18. मुहासों पर रात में सोते समय दालचीनी का चूरा और शहद मिलाकर लगा लें। सुबह साफ पानी से चेहरा धोकर साफ कर लें। इससे मुहासों के साथ दाग भी दूर होंगे।
  19. सोने से पहले एक गिलास पानी में दो चम्मच शहर मिलाकर पीने से नींद अच्छी आती है। सुबह उठने पर थकावट भी नहीं महसूस होती है।
  20. अस्थमा रोग में एक साल पुराना शहर पानी या दूध के साथ पीने से काफी फायदा मिलता है।
  21. पेशाब के इंफेक्शन में दालचीनी के चूरन में शहद को मिलाकर पीने से बैक्टिरिया दूर होते हैं और तेजी से आराम मिलता है।

ऐसे पता करें शहद असली है या नकली 

एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद डालें। अगर शहद पानी में गिलास की तली में जाकर बैठ जाए तो समझिए यह सही है। अगर पानी में घुल जाए तो शहद नकली है। शहद की शुद्धता जांचने के लिए दूसरा तरीका यह है कि एक लकड़ी पर रुई लपेट लें और उसपर शहर लगा दें।

ये भी पढ़ेंः बैक पेनः कहीं कम न कर दे आपकी रफ्तार

इसके बाद शहर लगी रुई को आग के उपर करें। अगर रुई जलने लगे तो समझिए शहद असली है वरना उसमें पानी मिलाया गया है। इसी तरह असली शहद जाड़ों में जम जोता है और गर्मी में पिघल जाता है।