Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबरः बांदा में महिला प्रधानाध्यापिका ने स्कूल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान

शबनम नाजमी। (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। अंतरजातीय विवाद करने वाली एक प्रधानाध्यापिका ने स्कूल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मामला जिलेके गिरवां थाना क्षेत्र का है। वहां के ग्राम छिबांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका 29 वर्षीय सबनम नाजमी पुत्री अली अकबर निवासी बरूआ सागर (झांसी) जनपद ने गुरुवार सुबह स्कूल के अपने कक्ष में रस्सी से फांसी लगा ली। स्कूल में जब कर्मचारी पहुंचे तो उनका शव पंखे से लटकता मिला।

समय से पहले पहुंची थीं स्कूल  

पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर यूपी 100 कर्मी आनन-फानन शिक्षिका को जिला अस्पताल ले गए। वहां से डाक्टरों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया। अन्य शिक्षकों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने पड़ोसी अनिकेत कुशवाहा से लगभग पांच वर्ष पहले अंतरजातीय शादी की थी।

ये भी पढ़ेः बांदा शहर के पाॅश इलाके में लाखों का हाईप्रोफाइल जुआ पकड़ा गया, पूर्व प्रधान समेत 11 पहुंच वाले गिरफ्तार..

शहर में किराए के मकान में रहकर वह रोजाना स्कूल स्कूटी से पढ़ाने जाती थीं। घटना की सुबह वह समय के पहले स्कूल पहुंच गई थीं। इस मामले में थानाध्यक्ष अरबिंद त्रिवेदी का कहना था कि उनका मोबाइल कब्जे में लिया गया है। साथी शिक्षकों ने घरेलू बातों को लेकर अवसाद में रहना बताया है। शिक्षिका के परिजनों से संपर्क करने का पुलिस प्रयास कर रही है। श्री त्रिवेदी ने बताया कि वह 2017 से यहीं तैनात थीं। प्रधानाध्यापक के न होने के कारण आजकल शबनम ही स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका थीं।

ये भी पढ़ेंः बांदा में इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने लगाया सूदखोर पर यह आरोप..