Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

अपडेटः यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 9 की मौत, 30 घायल, जालौन-हमीरपुर के लोग मृतकों-घायलों में शामिल

हादसे केे बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त बस।

समरनीति न्यूज, डेस्कः ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज एक बड़ा भयंकर हादसा हुआ। यह हादसा डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर होने के कारण हुआ। इसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। घायलों में 12 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे तक उड़ गए। यह हादसा शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे के आसपास हुआ। यह हादसा करोली गांव के पास हुआ। संबंधित रबूपुरा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों और घायलों में बड़ी संख्या में बुंदेलखंड के जालौन और दूसरे जिलों के लोग शामिल हैं। साथ ही औरैया के लोग भी शामिल हैं।

हादसे के बाद बस के भीतर झांकते पुलिस के जवान।

बस के परखच्चे उड़े 

बताते हैं कि यह बस आगरा से नोएडा जा रही थी। इसी बीच डबल डेकर बस ने पीछे से जाकर ट्रक में टक्कर मारी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों मदद के लिए पुकारने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः बांदा में महिला प्रधानाध्यापिका ने स्कूल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान

किसी तरह पुलिस ने हालात को संभाला। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सभी घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनमें से 12 की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद बस के भीतर झांकते पुलिस के जवान।

योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘आज ग्रेटर नोएडा में बस दुर्घटना में 8 लोगों के निधन से उनको दुख पहुंचा है। वह ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

मृतकों के नाम 

  1. मृतक विश्वनाथ तिवारी (75) पुत्र रामगोपाल निवासी एको थाना कोठोन जिला जालौन
  2. मृतक विनीता (32) पत्नी करण निवासी बखली थाना कुंदोर जिला जालौन
  3. मृतक अरूण (42) पुत्र दयाप्रसाद निवासी निवासी बखली थाना कुंदोर जिला जालौन
  4. मृतक असद (12) पुत्र जहागीर गांव औरैया जिला औरैया
  5. मृतक सुमन (35) पत्नी संतोष निवासी हथैडी थाना कोतवाली जालौन
  6. बस चालक महेश कुमार (48) पुत्र भगवान सिंह चंदीलपुरा थाना धोलपुर, राजस्थान
  7. मृतक हेल्पर (25) बंदू पुत्र नेकश्रीराम निवासी गढी करीलपुर थाना राया खेडा जिला धौलपुर राजस्थान
  8. (अज्ञात)
  9. (अज्ञात)
घायल महिलाएं।

हादसे में घायल हुए लोगों के नाम

  1. दीनू (23) पुत्र जगेश्वर निवासी गांव कूद थाना सिरसा जालौन
  2. जयपाल (22) पुत्र मोहन सिंह निवासी थाना कठौत जालौन
  3. आनंद (32) पुत्र ब्रजमोहन निवासी गांव बावली थाना कठौत जालौन
  4. करण (30) पुत्र ब्रज मोहन गांव बावली थाना कठौत जालौन
  5. शिवांग (8) पुत्र करण निवासी गांव बावली थाना कठौत जालौन
  6. कल्लू (28) पुत्र लालू गांव बजीपुरा थाना कुठैत जालौन
  7. लाल सिंह (42) पुत्र हरनारायण थाना सिरसा कला जालौन
  8. अंकित (22) पुत्र सुधीर कुमार थाना फफूंद औरैया
  9. वीरू (30) पुत्र श्रीपाल गांव सीरपुर थाना फफूद औरैया 
  10. नवीन (24) पुत्र हरप्रसाद निवासी मधुपुर थाना औरैया जिला औरैया
  11. श्रीप्रकाश (45) पुत्र महीपाल निवासी गांव नरौतमपुर जिला औरैया थाना औरैया 
  12. भगवान सिंह (32) पुत्र गुरदयाल निवासी कुठेत जालौन
  13. विजय नारायण (22) पुत्र राम बाबू निवासी ग्राम घंघौरा, जालौन
  14. जहांगीर (38) पुत्र अब्दुल हकीम गांव औरैया जिला औरैया
  15. प्रकाश चंद तिवारी (28) पुत्र मनमोहन गांव एको कुठोत जालौन
  16. सौरव (13) पुत्र भगवान सिंह निवासी कुठोत जालौन
  17. आराधना (9) पुत्री प्रवीन उम्र 09 वर्ष
  18. गुड़िया उर्फ सीमा (28) पत्नी अरूण गांव कुठोत, जालौन
  19. अजय कुमार (19) पुत्र रामचरण निवासी गांव मंडोरा थाना कठौत जालौन
  20. सुधीर (40) निवासी गांव मदारीपुर जलौन
  21. निहाल (14) पुत्र सुधीर सिंह निवासी गांव मदारी पुर जालौन
  22. सुषमा (35) पत्नी सुधीर निवासी गांव मदारी पुर जालौन
  23. दलीप कुमार (33) पुत्र रामकुमार निवासी देवी गंज थाना कुरारा हमीरपुर
  24. अखिलेश (22) पुत्र लाल सिंह निवासी जखा सिरसा कला जालौन
  25. अरल कुमार (23) पुत्र छेदालाल निवासी मदनीपुर थाना गोहान
  26. सत्यम द्विवेदी (25) पुत्र सुरेन्द्र कुमार कस्बा जालौन
  27. रणजीत (35) पुत्र मंगाराम निवासी कुरेसेना थाना गोहड जालौन
  28. जय कुमार (52) पुत्र रामप्रसाद गांव इलाहाबास थाना फेस-2 नोएडा 
  29. हनुमंत कुमार (अज्ञात)
  30. मंगल सिंह (अज्ञात) 

ये भी पढ़ेंः कन्नौज में एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, रोडवेज बस ने छात्रों को रौंदा, 7 की मौत, 2 घायल