Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

माया-मुलायम और अखिलेश समेत इन 7 नेताओं के खिलाफ अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस..

लखनऊ में प्रेसवार्ता में बोलते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर।

समरनीति न्यूज, लखनऊः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने आज यहां प्रेसवार्ता करते हुए खुलासा किया है कि कांग्रेस ने सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के लिए मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद समेत मायावती और रालोद के जयंत चौधरी व उनके पिता अजीत चौधरी की सीटें छोड़ दी हैं। इतना ही नहीं अपना दल के लिए भी दो सीटें छोड़ दी गई हैं। अपना दल के लिए गोंडा और पीलीभीत की सीटें छोड़ी गई हैं।

7 सीटों पर कांग्रेस-जन अधिकार पार्टी का गठबंधन  

इन सीटों पर कृषणा पटेल वाले अपना दल के उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने एनआरएचएम घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुश्वाह की जन अधिकार पार्टी से भी गठबंधन किया है। कांग्रेस पार्टी जन अधिकार पार्टी (जेएपी) के साथ 7 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इनमें से पांच सीटें जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवारों के लिए छोड़ दी गई हैं जबकि दो सीटों पर कांग्रेस सिंबल पर लड़ाई होगी।

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस की दूसरी सूचीः पुराने भी साथ, नए का भी थामा हाथ, कानपुर से श्रीप्रकाश, सीतापुर से कैसर..

बताया कि झांसी, चंदौली, एटा, बस्ती तथा एक और सीट पर जन अधिकार पार्टी अपने सिम्बल पर चुनाव लड़ेगी। वहीं गाजीपुर और एक अन्य सीट पर कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ा जाएगा।बताया कि कांग्रेस अखिलेश यादव और मायावती की सीटों के अलावा कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद पर अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। कहा कि कृष्णा पटेल वाले अपना दल पाटी को दो सीटें दी गई हैं। ये सीटें पीलीभीत और गोंडा हैं।

ये भी पढ़ेंः गोवा में कांग्रेस का सरकार बनाने का दावा, राज्यपाल को भेजी चिट्ठी