Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

प्रियंका की जनता के लिए चिट्ठी, ‘सच्चे संवाद को आ रही हूं आपके द्वार, गंगा जी का भी लूंगी सहारा’

समरनीति न्यूज, डेस्कः कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी संभाल रहीं प्रियंका गांधी अब अपने चुनाव प्रचार का आगाज कर रहीं हैं। प्रियंका ने उत्तर प्रदेश की जनता के लिए एक पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि ‘गंगाजी उत्तर प्रदेश का सहारा हैं। मैं गंगाजी का सहारा लेकर आपके बीच पहुंचूंगी।’ दरअसल, सोमवार को प्रियंका उत्तर प्रदेश में प्रयागराज से नौका यात्रा के जरिए अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। प्रयागराज से शुरू होने वाली उनकी नौका यात्रा वाराणसी में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में पहुंचकर पूरी होगी। उधर, प्रियंका की यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

Priyanka gandhi open letter for public
प्रियंका गांधी का जनता के नाम खुला पत्र।

सोमवार से शुरू होगी नौका यात्रा 

अपनी इसी यात्रा से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने जनता को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुझे पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी सौंपी है और उत्तर प्रदेश के लोगों से मेरा बहुत पुराना नाता है और आज आप सभी के साथ मिलकर उनको राजनीति बदलने की जिम्मेदारी मिली है।

ये भी पढ़ेंः 2019 के चुनावी महासमर से पहले कांग्रेस में प्रियंका गांधी की अधिकारिक इंट्री, विपक्षियों में मची हलचल

यह जिम्मेदारी उनको एक सिपाही के रूप में मिली है। उन्होंने लिखा है कि आपकी (जनता की) आवाज सुने बिना परिवर्तन नहीं हो सकता है। इसीलिए आपके द्वार पहुंच रही हूं। उन्होंने लिखा है कि वह जलमार्ग, बस और ट्रेन के अलावा पदयात्रा करके जनता के द्वार पहुंचेंगी। प्रियंका का यह खत काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।