Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में दर्दनाक हादसा, ईद की खुशियां मना रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

हादसे के बाद रोते-बिलखते परिवार के युवक को संभालते पड़ोसी।

समरनीति न्यूज, कानपुरः कुछ घंटे पहले एक गरीब परिवार की ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। एक तेज रफ्तार ओवरलोड अवैध खनन की मिट्टी लेकर जा रहा डंफर सड़क किनारे बने कच्चे घर में घुस गया। इससे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में हुआ। जहां एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक के घर में घुस गया। बताया जाता है कि उक्त डंफर अवैध खनन की मिट्टी लेकर जा रहा था और ओवरलोड था।

महाराजगंज क्षेत्र में अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रहा ओवरलोड डंफर घर में घुसा  

लोगों का कहना है कि देर रात डंफर तेज रफ्तार आ रहा था। उसका चालक नशे में था और ट्रक की रफ्तार बहुत ज्यादा तेज थी जो अनियंत्रित होकर महाराजगंज के पास सड़क किनारे बने कच्चे घर में घुस गया। इससे परिवार के छह लोगों की मौके पर हो गई। घर के इकलौते बचे मोहम्मद रईस ने बताया है कि वह घटना के समय घर में नहीं था। शायद इसी लिए जान बच गई है।

हादसे में घायल बच्ची।

चालक के नशे में होने के कारण हुआ हादसा, मौके से भाग निकला    

बताते हैं कि महाराजपुर थाने से लगभग 100 मीटर की दूरी पर कल्लू खां का परिवार दो कच्चे मकानों में रहता है। बीती देर रात अवैध खनन की मिट्टी लादकर आ रहा ओवरलोड ट्रक तेजी से आकर उनके घरों में घुस गया। इससे परिवार के लोग उसके नीचे दब गए। परिजनों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। सूचना पाकर पहुंचे कैंट सीओ ने जेसीबी से घर का मलवा और ट्रक को हटवाकर लोगों को बाहर निकलवाया।

हादसे में घायल मासू।

महाराजगंज थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हाइवे पर हुई दुर्घटना  

हादसे में कल्लू और उसके पुत्र वसीम (25), उसकी पत्नी यासमीन तथा समिमुन पुत्री कल्लू, उसकी बेटियां करीना, सोहाना की मौके पर ही मौत हो गई। कल्लू के पुत्र शमी अहमद ने बताया है कि घर में ईद की तैयारी चल रही थी। परिवार आज ईद की खुशियां मनाने की तैयारी कर रहा था। घटना की सूचना मिलने पर सीओ कैंट ने भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर लोगों की मदद की। मलबे के नीचे से शवों को बाहर निकलवाया।

कानपुर के महाराजगंज में ट्रक घुसने के बाद टूटे घर का बिखरा पड़ा मलवा।

साथ ही घायल मिले लोगों को अस्पताल भिजवाया गया है। वहां उनकी हालत गंभीर लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार डंफर चालक की तलाश की जा रही है। लोगों में हादसे के बाद प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अवैध खनन में लगे वाहन अक्सर लोगों की जान के दुश्मन बनते जा रहे हैं लेकिन प्रशासन की मिलीभगत के कारण इनपर रोक नहीं लग पा रही है।