Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में रजाई में आग लगने से झुलसी युवती काजल कानपुर रेफर

A woman burnt in a quilt in Banda, a Kanpur referee
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में अलग-अलग जगहों पर अचानक हुई घटनाओं में दो लड़कियां झुलस गईं। बताया जाता है कि एक किशोरी को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी किशोरी उपचार के बाद घर जाने की छुट्टी दे दी गई। बताया जाता है कि कोतवाली देहात क्षेत्र के गोरेगांव में रहने वाली काजल (17) पुत्री गुलाम शुक्रवार की रात को मच्छरों से बचने के लिए क्वायल जलाकर रखी थी। रात को सोते समय अचानक क्वायल पर रजाई गिर गई।

मच्छर भगाने की जलती क्वायल से आग

सोते समय सुलगते-सुलगते रजाई की आग काजल तक जा पहुंची। जब तक काजल कुछ समझ पाती तब तक वह आग की चपेट में आ गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर उसकी ओर परिजन दौड़े, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आनन-फानन में घरवालों ने काजल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी रही। आज शनिवार सुबह उनको कानपुर रेफर कर दिया गया।

मर्दननाका में चार्जर से युवती को करंट

वहीं शहर के मर्दननाका मोहल्ला निवासी मुन्नी (17) पुत्री असद शनिवार सुबह मोबाइल का चार्जर बिजली के बोर्ड पर लगा रही थी। तभी अचानक करंट लग जाने से वह जमीन पर गिर पड़ी। उसका चिल्लाने का शोर सुनकर परिजनों ने उसे किसी करंट की चपेट से बचाया, लेकिन तब तक वह झुलस चुकी थी। बताते हैं कि परिजनों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। परिजनों ने बताया कि उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ेंः बांदा में खेलते समय आग पर गिरा बालक झुलसा, गंभीर

यह भी पढ़ेंः फतेहपुर में घर में लगी आग में जिंदा जलीं मासूम बुआ-भतीजी