Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ में 1090 पर मासूम की हत्या में नया मोड़, वसूली करने वाले दिव्यांग पर शक की सुईं

dgp o.p.singh meet to murdered family
पीड़ित परिवार से मिलते डीजीपी ओपी सिंह से गुहार लगाते मृतक के परिजन।

समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के 1090 चौराहे पर 10 साल के बच्चे की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी गई। डीजीपी ओपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और हजरतगंज पुलिस को जल्द घटना के खुलासे के आदेश दिए। साथ ही डीजीपी मृतक बच्चे के परिजनों से भी मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और जल्द दोषी को पकड़ने का आश्वासन दिया। पुलिस चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के रिकार्ड खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि हत्यारे को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस मंगलवार शाम से आगे तक के सीसीटीवी रिकार्ड चेक कर रही है।

लखऩऊ में 1090चौराहे पर मिला था 10 साल से मासूम ऋतिक का शव  

उधर, मामले में नया मोड़ आ गया है। सूत्रों की माने तो पुलिस को मरने वाले बच्चे ऋतिक के दोस्त, एक अन्य बच्चे ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उसने पुलिस को बताया है कि दो दिन पहले 1090 व आसपास के चौराहे पर गुब्बारे व अन्य सामान बेचने वाले बच्चों से अवैध वसूली करने वाले दिव्यांग ने ऋतिक को वसूली को लेकर जान से मारने की धमकी दी थी। उसने 1090 चौराहे के अलावा आगे के चौराहे पर भी गुब्बारे बेचने के बदले पैसा मांगा था। बताया कि वसूली करने वाला दिव्यांग अपराधी प्रवत्ति का व्यक्ति है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।