Update : मासूम के गुनाहगार का मुंह काला कर सिर मुंडवाया, पीटकर पुलिस को सौंपा
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के कल्याणपुर में आज लोगों ने एक मासूम बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले को अच्छा सबक सिखाया। दरअसल, यह दरिंदा एक 3 साल की बच्ची से छेड़छाड़ कर रहा था। इतना ही नहीं बुरी नियत से किसी भी हद तक जाने को तैयार था। इससे पहले ही बच्ची रोने लगी तो लोगों का ध्यान उस ओर गया। इसके बाद उसे पकड़कर पीटा गया। उनकी इस घिनौनी हरकत के लिए उसका सिर मुंडवाया गया। फिर मुंह पर कालिख पोती गई। तबतक सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
घर के सामने खेल रही थी बच्ची
दरअसल, उसने घर के सामने गली में खेल रही बच्ची को गोद में उठा लिया। इसके बाद उसे बुरी तरह छूने लगा। बच्ची रोने लगी तभी मुहल्ले के लोगों की उसपर नजर पड़ गई। लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। फिर मुंह काला करके उसके सिर मुंडवाया। बाद में पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा...