Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

इलाहाबाद में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति हटाई गई, कांग्रेसी भड़के

पंडित जवाहर लाल नेहरू। (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, इलाहाबादः देश के देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की मूर्ति आज यहां कुम्भ के निर्माण कार्यों के चलते बालसन चौराहे से हटा दी गई। प्रशासन के इस कदम से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेसियों ने इसपर भारी नाराजगी जताते हुए इस मामले में कांग्रेस हाईकमान के सामने उठाने की बात कही है। साथ ही कांग्रेसियों ने इस दौरान योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कुंभ के निर्माण कार्यों के चलते हटाने का दिया हवाला, पास के पार्क में शिफ्ट की गई 

कांग्रेसियों ने आरोप लगाया है कि यह घटनाक्रम एक विचारधारा के खिलाफ साजिश का परिणाम है। कांग्रेसियों ने कहा है कि बोरे और रस्सी में बांधकर क्रेन से देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति को हटाना उनका अपमान है।

ये भी पढ़ेंः खास खबरः अटल बिहारी बाजपेई की शख्शियत से जुड़ीं कुछ अनसुनी-अनकहीं दास्तां

कांग्रेसियों ने यह भी आरोप लगाया है कि इसी मूर्ति के पास में मौजूद बीजेपी सांसद का बंगला और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति को बिल्कुल नहीं छुआ गया है। कहा है कि नेहरु खानदान के पैतृक घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित इस मूर्ति को हटा दिया गया।

ये भी पढ़ेंः कैबिनेट मंत्री विज, नेहरू और गांधी के खिलाफ अपने बयान पर कायम

बताते चलें कि पंडित जवाहर लाल नेहरु की मूर्ति को बगल के पार्क में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति वाले पार्क के विस्तार के लिए मूर्ति हटाई जा रही है।

आडवाणी की मौजूदगी में तत्कालीन सीएम कल्याण सिंह ने किया था उद्घाटन 

बड़े संयोग की बात है कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जिस मूर्ति को आज हटाया गया है उसे नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक शहर इलाहाबाद में  1995 में लगाया गया था और इसका उदघाटन तत्कालीन गवर्नर मोतीलाल बोरा ने किया था।

उद्घाटन समारोह में यूपी के तत्कालीन सीएम कल्याण सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी और नेता बीजेपी संसदीय दल लाल कृष्ण आडवाणी भी मौजूद रहे थे।