Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में Science की बारीकियों और उसकी जरूरतों से रूबरू हुए Students

कार्यक्रम में बोलते साइंस क्लब के शनि कुमार व प्राचार्य अमिता सिंह।

समरनीति न्यूज, बांदाः बच्चों में बेहद लोकप्रिय वैज्ञानिक गतिविधि राष्ट्रीय बाल विज्ञान को सफल बनाने को एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। यह आयोजन सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ कालेज की प्राचार्य अमिता सिंह ने किया। इस मौके पर साइंस रिसर्च क्लब के प्रमुख शनि कुमार भी मौजूद रहे।

स्वस्थ राष्ट्र और विज्ञान प्रोद्योगिकी विषय पर विशेषज्ञों ने रखी अपनी राय 

कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के माध्यम से बच्चों को प्रोजेक्ट बने की विधा सिखाना था। साथ ही स्थानीय समस्याओं पर वैज्ञानिक समाधान की तालश को बच्चों को प्रेरित करना भी।

ये भी पढ़ेंः देखें लाइव वीडियोः लखनऊ में ला स्टूडेंट्स पर क्लास में कैसी गिरी फाल्स सीलिंग, टला बड़ा हादसा

इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य अमिता सिंह ने कहा कि विज्ञान कांग्रेस के माध्यम से बच्चे अपने परिवेश की समस्याओं का समाधान मौजूद संसाधनों से तलाश सकते हैं। यह एक अतिरोचक वैज्ञानिक कार्यक्रम है।

कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व छात्र-छात्राएं।

How science is useful

वहीं क्लब के शनि कुमार ने विज्ञान कांग्रेस की उपयोगिता को बच्चों को बताया। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी 10 से 17 साल के बीच के बच्चे स्वच्छ हरित एवं स्वस्थ राष्ट्र हेतु विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार विषय पर शोध करेंगे। कालेज के कोदा सिंह ने प्रोजेक्ट बनाने की विधा एवं उप विषयों पर चर्चा की। अंत में विद्यालय की प्राचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ेंः प्राणीउद्यान में छात्र-छात्राओं ने समझीं वन्यजीवों से जुड़ीं बारीकियां

इस मौके पर सुनील कुमार, लोकेंद्र कुमार मौजूद रहे। वहीं अलग-अलग विद्यालयों से अभिषेक कुमार, ब्रजेंद्र कुमार, छेदी लाल, अवधेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार, श्रुति निगम, निलोफर खातून, डा. नीलो, नफीसा अब्बासी, प्रीती राजपूत, श्याम सिंह, विनय कुमार, रामहित शिवहरे, पंकज सिंह, डा. कुलदीप कुमार, शिखा श्रीवास्तव, प्रियंका अवस्थी, रेखा, रुबी सिंह प्रकाश पांडे, गीता भारती, राज कुमार, पंकज कुमार, अशोक कुमार, शारदा प्रसाद, ब्रेजश कुमार तथा ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।