बांदा में Science की बारीकियों और उसकी जरूरतों से रूबरू हुए Students
समरनीति न्यूज, बांदाः बच्चों में बेहद लोकप्रिय वैज्ञानिक गतिविधि राष्ट्रीय बाल विज्ञान को सफल बनाने को एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। यह आयोजन सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ कालेज की प्राचार्य अमिता सिंह ने किया। इस मौके पर साइंस रिसर्च क्लब के प्रमुख शनि कुमार भी मौजूद रहे।
स्वस्थ राष्ट्र और विज्ञान प्रोद्योगिकी विषय पर विशेषज्ञों ने रखी अपनी राय
कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के माध्यम से बच्चों को प्रोजेक्ट बने की विधा सिखाना था। साथ ही स्थानीय समस्याओं पर वैज्ञानिक समाधान की तालश को बच्चों को प्रेरित करना भी।
ये भी पढ़ेंः देखें लाइव वीडियोः लखनऊ में ला स्टूडेंट्स पर क्लास में कैसी गिरी फाल्स सीलिंग, टला बड़ा हादसा
इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य अमिता सिंह ने कहा कि विज्ञान कांग्रेस के माध्यम से बच्चे अपने परिवेश की समस्याओ...