Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा जेल को सुधार कार्यक्रमों के लिए ‘तिनका-तिनका’ अवार्ड

Banda district Jail awarded tinka tinka award

समरनीति न्यूज, बांदाः जेल में निरुद्ध बंदियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ते हुए सही दिशा के ले जाने को सुधार कार्यक्रमों चल रहे हैं। महिला बंदी संध्या सिंह द्वारा जेल में रहकर स्वरोजगार की दिशा में जो काम किया गया है, उसने दूसरों को भी प्रेरित किया है। बताते हैं कि महिला बंदी ने कपड़े का झोला बनाने का काम करने के साथ ही जेल में रहते हुए लेखन का काम किया। उनकी लेखनी से प्रेरित होकर समाजसेवी डा वर्तिका नंदा की संस्था ने बांदा जेल को तिनका-तिनका नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया है। बताते चलें कि बांदा जेल में बंदियों के सुधार और उनके सामाजित जीवन को लेकर लगातार कार्यक्रम चलते रहते हैं।

बंदियों के सुधार में बेहतर काम का परिणाम

बताया जाता है कि पुरुष बंदियों द्वारा कुछ अच्छे काम शुरू किए गए हैं। बंदियों के सुधार की दिशा में कार्य ने संस्था को प्रभावित किया। इसकी जानकारी जिलाधिकारी हीरालाल ने प्रेसवार्ता में दी।उन्होंने इसके लिए जेल अधीक्षक आरके सिंह को शुभकामनाएं दीं। बताते हैं कि आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों की श्रंखला में जेल के अंदर गौशाला बनाकर गौवंश का संरक्षण किया जाएगा। साथ ही कैदियों को प्रशिक्षण के माध्यम से खेती व उद्यानीकरण से जुड़ने को प्रेरित किया जाएगा। बताते हैं कि जिले में पर्यटन को गति देने के लिए बाम्बेश्वर पहाड़ की चोटी को सूर्य दर्शन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। बताया कि 12 दिसंबर को वहां खिचड़ी भेज का आयोजन करके वह इस अभियान की शुरुआत करेंगे।

ये भी पढ़ेंः बैरक से लेकर बंदूक तक जांची, बांदा DIG दीपक कुमार का जेल निरीक्षण

ये भी पढ़ेंः बांदा से मऊ तक डर और चिंताः 3 दिन से बैरक से नहीं निकला मुख्तार अंसारी, बेटे ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया