Monday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में शादी के 30 दिन बाद 22 साल की प्रियंका की संदिग्ध हालात में मौत, आगरा में था मायका..

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः माता-पिता ढेरों सपने सजाने अपनी लाडली को मायके से शादी करके विदा करते हैं। कलेजे को टुकड़े को हजारों-लाखों आशिर्वाद देकर उसकी खुशी को हर संभव कोशिश करते हैं। ऐसा ही आगरा की प्रियंका खरे के माता-पिता ने भी एक माह पहले बांदा के देवर्षि खरे के साथ बेटी की शादी के वक्त कुछ ऐसा ही किया था, लेकिन उनको पता नहीं था कि जिस बेटी को वह खुशी-खुशी विदा कर रहे हैं उसकी 1 माह बाद ही ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो जाएगी। अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका के माता-पिता और परिवार वालों पर क्या गुजर रही होगी।

एक सप्ताह पहले ही विदा होकर आई थी ससुराल 

दरअसल, शहर के कैलाशपुरी निवासी देवर्षि खरे के घर में उसकी नवविवाहित पत्नी प्रियंका (22) की शव संदिग्ध हालात में कमरे में फांसी पर लटकता मिला। शादी को मुश्किल से एक महीना हुआ था और नवविवाहिता की संदिग्ध मौत कई सवाल छोड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः बांदा में महिला प्रधानाध्यापिका ने स्कूल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान

वहीं प्रियंका के मायके पक्ष से उनके भाई आगरा के नोहाई रामबाग निवासी राहुल माथुर का आरोप है कि प्रियंका का पति देवर्षि और उसके परिवार के लोग दहेज में कार की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर उसे बुरी तरह से प्रताड़ित कर रहे थे। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि प्रियंका की गला दबाकर हत्या की गई है। बाद में उसकी हत्या को आत्महत्या बनाने के लिए शव को फांसी पर टांग दिया गया है। उधर, मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि मृतका पति पर मायके में रहने का दवाब बना रही थी। बात नहीं मानने पर उसने फांसी लगा ली। उधर, पुलिस का कहना है कि नवविवाहिता को उसका पति एक सप्ताह पूर्व ही विदा कराकर लाया था। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः बांदा में पहले प्रेमिका ने लगाई फांसी, पता चलने के बाद प्रेमी ने भी दे डाली जान..