Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

प्रियंका गांधी आ रहीं हैं बांदा-चित्रकूट और जालौन बाया कानपुर..

Priyanka Gandhi Congress General Secretary
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदाः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर बुंदेलखंड आ रही हैं। उनका कार्यक्रम भी आ गया है। प्रियंका गांधी 3 अप्रैल को प्लेन से पहले कानपुर पहुंचेंगी। इसके बाद वहां जालौन के लिए रवाना होंगी। वह हवाई मार्ग से जालौन जाएंगी या सड़क मार्ग से, अभी यह तय नहीं है। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका के बुंदेलखंड दौरे और ज्यादा से ज्यादा कारगर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

स्वागत में जुटे कांग्रेसी  

एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी कानपुर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी। बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत को जगह-जगह तैयारियां कर रहे हैं। अगर प्रियंका सड़क मार्ग से जालौन जाती हैं तो उनका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। बताया जाता है कि प्रियंका गांधी 3 अप्रैल को जालौन तथा 4 को महोबा-हमीरपुर और 5 को बांदा-चित्रकूट में रहेंगी।

ये भी पढ़ेंः माया का मोदी पर तंज, संजय ने पूछा क्या भाजपा दफ्तर से संचालित हो रहा चुनाव आयोग

बताते हैं कि 3 अप्रैल को उनका जहाज चकेरी एयरपोर्ट पर उतरेगा। इसके बाद प्रियंका यहां से उरई (जालौन) के लिए रवाना होंगी। बताते चलें कि प्रियंका का अगर बुंदेलखंड दौरा होता है तो बुंदेलखंड में थकी-हारी कांग्रेस को संजीवनी देने का काम करेगा। बुंदेलखंड में कांग्रेस की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। हांलाकि बुंदेलखंड के कांग्रेस पदाधिकारी अभी अधिकारिक जानकारी न होने की बात कहकर इस बारे में कुछ बोलने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि अधिकारिक जानकारी आने के बाद ही कुछ कह सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- अमीरों के होते हैं चौकीदार, गरीबों के नहीं