Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: दहेज हत्या

बांदा के छोटी बाजार में पूजा गुप्ता की संदिग्ध हालात में मौत, पिता बोले-कार न देने पर मार डाला..

बांदा के छोटी बाजार में पूजा गुप्ता की संदिग्ध हालात में मौत, पिता बोले-कार न देने पर मार डाला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के छोटी बाजार मोहल्ले में हुई एक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। 27 साल की पूजा गुप्ता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव घर में फांसी पर लटकता मिला। मृतक के पिता का आरोप है कि उनका दामाद और ससुराल पक्ष के लोग दहेज में चार पहिया गाड़ी मांग रहे थे। इसके लिए विवाहिता को प्रताड़ित भी करते थे। घटना से आसपास के लोग भी हैरान मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या कर शव को लटका दिया गया है। वहीं मृतका के पति का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार थीं। इसलिए सुसाइड कर ली है। उधर, पुलिस का कहना है कि ये भी पढ़ें : बांदा में दर्दनाक हादसा, दो भाइयों की बाइक खंभे से टकराई, एक की मौत-दूसरा कानपुर रेफर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार शहर के छोटी बाजार मोहल्ले में रहने वाले शोभित गुप्ता की पत्नी पूजा (27) का शव घ...
बांदा : प्रिया गुप्ता की मौत के मामले में पति-ससुर पर 20-20 हजार का ईनाम

बांदा : प्रिया गुप्ता की मौत के मामले में पति-ससुर पर 20-20 हजार का ईनाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी मोहल्ले में 17/18 अक्टूबर की रात प्रिया गुप्ता की दहेज हत्या मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ ईनाम घोषित हुआ है। बांदा पुलिस ने प्रिया के पति छावनी के रहने वाले पवन गुप्ता और उसके ससुर रमाशंकर गुप्ता के खिलाफ 20-20 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। दोनों घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बताते हैं कि प्रिया की शादी के 9 महीने बाद ही उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस ने पति-ससुर समेत अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के बाद से दोनों फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतका के पिता बांदा के बबेरू निवासी चद्रभूषण उर्फ भूपत ने बताया था कि जनवरी 2023 में बेटी की शादी की थी। इसके बाद से उनका दामाद पवन और ससुर आदि बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर र...
बांदा की अफसाना, शादी के 8 महीने बाद ही फांसी पर लटकती मिली

बांदा की अफसाना, शादी के 8 महीने बाद ही फांसी पर लटकती मिली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शादी के सिर्फ 8 महीने बाद ही एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मायके पक्ष का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में लगातार बाइक मांग रहे थे। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न करने पर ही उन्होंने युवती की हत्या करके शव को लटका दिया है। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। 9 मई को हुई थी शादी, दहेज हत्या का आरोप जानकारी के अनुसार मामला मटौंध थाना क्षेत्र के बोधीपुरवा गांव का कहना है। वहां रहने वाली चांद अली की पत्नी अफसाना (19) का शव आज उनकी ससुराल में लटकता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पति व अन्य परिवार वालों ने घटना का कारण अज्ञात बताया। उधर, मृतका के पिता अलीराजा व भाई इसरार का आरोप है कि उन्होंने 9 मई को चांद से...
बांदा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, दहेज हत्या का आरोप

बांदा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, दहेज हत्या का आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि फोन पर ज्यादा बात करने से मना करने पर विवाहिता ने खुद को आग लगा ली। वहीं मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसे जलाकर मार डाला है। वहीं पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बिनवट गांव निवासी ममता (24) पत्नी गोरेलाल की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। उसका भतीजा धर्मेद्र (20) भी बचाने में झुलस गया। परिवार के लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग बुझाई और गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसने दम तोड़ दिया। मृतका की भतीजी कुसुम ने बताया है ...
बांदा में शादी के 30 दिन बाद 22 साल की प्रियंका की संदिग्ध हालात में मौत, आगरा में था मायका..

बांदा में शादी के 30 दिन बाद 22 साल की प्रियंका की संदिग्ध हालात में मौत, आगरा में था मायका..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः माता-पिता ढेरों सपने सजाने अपनी लाडली को मायके से शादी करके विदा करते हैं। कलेजे को टुकड़े को हजारों-लाखों आशिर्वाद देकर उसकी खुशी को हर संभव कोशिश करते हैं। ऐसा ही आगरा की प्रियंका खरे के माता-पिता ने भी एक माह पहले बांदा के देवर्षि खरे के साथ बेटी की शादी के वक्त कुछ ऐसा ही किया था, लेकिन उनको पता नहीं था कि जिस बेटी को वह खुशी-खुशी विदा कर रहे हैं उसकी 1 माह बाद ही ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो जाएगी। अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका के माता-पिता और परिवार वालों पर क्या गुजर रही होगी। एक सप्ताह पहले ही विदा होकर आई थी ससुराल  दरअसल, शहर के कैलाशपुरी निवासी देवर्षि खरे के घर में उसकी नवविवाहित पत्नी प्रियंका (22) की शव संदिग्ध हालात में कमरे में फांसी पर लटकता मिला। शादी को मुश्किल से एक महीना हुआ था और नवविवाहिता की संदिग्ध मौत कई सवाल छोड़ गई। सूचना पर ...
चित्रकूट में महिला की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

चित्रकूट में महिला की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Breaking News, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः कर्वी कोतवाली क्षेत्र में शंकर बाजार में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। उसकी मौत किन हालात में हुई, इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। मृतक महिला का नाम सुधा बताया जा रहा है। महिला के मायके वालों का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या करके शव को लटका दिया है। मृतका के भाई दीपक कुमार का कहना है कि उनकी बहन के ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उनकी बहन को प्रताड़ित किया करते थे। मृतक महिला अपने पीछे 7 साल का मासूम बेटा छोड़ गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।...
बांदा में आठ माह बाद अदालत के आदेश पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

बांदा में आठ माह बाद अदालत के आदेश पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः तिंदवारी थाना क्षेत्र में लगभग आठ माह पहले हुई एक संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने आठ माह बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका के पिता ने अदालत से लगाई गुहार, तब पुलिस ने दो के खिलाफ लिखा मुकदमा  पुलिस ने यह मुकदमा अदालत के आदेश पर दर्ज किया है। बताते हैं कि बबेरू थाना क्षेत्र के गांव कोदा निवासी रामदास ने अपनी बेटी बच्ची देवी की शादी तिंदवारी के कबीरनगर निवासी छोटे प्रसाद उर्फ छोटेलाल से वर्ष 2009 में की थी। आठ महीने पहले हुई थी विवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस ने नहीं लिखी थी रिपोर्ट  उनका आरोप है कि 9 अक्टूबर 2017 को उनकी बेटी की ससुराल में हत्या कर दी गई। हत्या करने का कारण दहेज की मांग पूरी होना नहीं था। पीड़ित पिता ने हत्या का आरोप अपने दामाद और उसके ममेरे भाई बड़ालाला पर लगाया। आरोप है कि दोनों ने उनकी बेटी को हत्या करने के बाद फांसी पर लटका दिया। इ...