Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, दहेज हत्या का आरोप

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि फोन पर ज्यादा बात करने से मना करने पर विवाहिता ने खुद को आग लगा ली। वहीं मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसे जलाकर मार डाला है। वहीं पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बिनवट गांव निवासी ममता (24) पत्नी गोरेलाल की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। उसका भतीजा धर्मेद्र (20) भी बचाने में झुलस गया। परिवार के लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग बुझाई और गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसने दम तोड़ दिया। मृतका की भतीजी कुसुम ने बताया है कि विवाहिता किसी से फोन पर बात कर रही थीं।

दो साल पहले देवर से हुई थी शादी 

पति ने मना किया तो नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठा लिया। उधर,  बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव निवासी मृतका के पिता शिवमंगल का आरोप है कि दो साल पहले उसके पति की बीमारी से मौत हो गई थी। अक्तूबर माह में ममता की शादी उसके देवर से कर दी गई। ससुराल वाले दहेज में बाइक और सोने की अंगूठी मांग रहे थे। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर जिंदा जलाकर मार दिया है।

ये भी पढ़ेंः अब नई कार पर लगा सकेंगे पुरानी गाड़ी का नंबर, लेकिन बिना हेलमेट पर जुर्माना होगा 1000..