Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा की अफसाना, शादी के 8 महीने बाद ही फांसी पर लटकती मिली

Banda : Married woman found hanging only after 8 months of marriage
मृतका की फाइल फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : शादी के सिर्फ 8 महीने बाद ही एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मायके पक्ष का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में लगातार बाइक मांग रहे थे। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न करने पर ही उन्होंने युवती की हत्या करके शव को लटका दिया है। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।

9 मई को हुई थी शादी, दहेज हत्या का आरोप

जानकारी के अनुसार मामला मटौंध थाना क्षेत्र के बोधीपुरवा गांव का कहना है। वहां रहने वाली चांद अली की पत्नी अफसाना (19) का शव आज उनकी ससुराल में लटकता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पति व अन्य परिवार वालों ने घटना का कारण अज्ञात बताया। उधर, मृतका के पिता अलीराजा व भाई इसरार का आरोप है कि उन्होंने 9 मई को चांद से शादी की थी। तभी से पति और उसके परिवार के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। थानाध्यक्ष मटौंध नंदराम प्रजापति का कहना है कि दो डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बांदा में बीजेपी नेत्री डा. रागिनी ने विवेकानंद संदेश यात्रा में कहीं ये खास बातें..

ये भी पढ़ें : ढाई साल की बेटी 20 लीटर के डिब्बे में डूबी, हाथ में रह गई दूध की बोतल  

ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड परीक्षा : नकलचियों पर लगेगा NSA, व्यवस्थापक पर FIR..