Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: dowry death

बांदा : प्रिया गुप्ता की मौत के मामले में पति-ससुर पर 20-20 हजार का ईनाम

बांदा : प्रिया गुप्ता की मौत के मामले में पति-ससुर पर 20-20 हजार का ईनाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी मोहल्ले में 17/18 अक्टूबर की रात प्रिया गुप्ता की दहेज हत्या मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ ईनाम घोषित हुआ है। बांदा पुलिस ने प्रिया के पति छावनी के रहने वाले पवन गुप्ता और उसके ससुर रमाशंकर गुप्ता के खिलाफ 20-20 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। दोनों घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बताते हैं कि प्रिया की शादी के 9 महीने बाद ही उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस ने पति-ससुर समेत अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के बाद से दोनों फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतका के पिता बांदा के बबेरू निवासी चद्रभूषण उर्फ भूपत ने बताया था कि जनवरी 2023 में बेटी की शादी की थी। इसके बाद से उनका दामाद पवन और ससुर आदि बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर र...
दहेज का दानव : फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पति समेत 3 पर FIR..

दहेज का दानव : फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पति समेत 3 पर FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक 22 साल की नवविवाहिता का फांसी पर लटकता शव मिला है। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि दहेज के लिए उसकी हत्या करके शव को लटका दिया गया है। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने सुसाइड की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा लिखा गया है। मामले की छानबीन कर रही पुलिस जानकारी के अनुसार अतर्रा क्षेत्र के बरेहड़ा गांव की रहने वाले बुद्धविलास विश्वकर्मा की पत्नी प्रियंका (22) का शव देर रात फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पति ने देखा तो हल्ला मच गया। आनन-फानन फंदा काटकर शव को नीचे उतारा गया। ये भी पढ़ें : बांदा में नशेबाज पति, खाने पर नोंकझोंक और विवाहिता की मौत, पुलिस ने कही यह बात.. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लिया। मृतका ...
बांदा की अफसाना, शादी के 8 महीने बाद ही फांसी पर लटकती मिली

बांदा की अफसाना, शादी के 8 महीने बाद ही फांसी पर लटकती मिली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शादी के सिर्फ 8 महीने बाद ही एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मायके पक्ष का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में लगातार बाइक मांग रहे थे। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न करने पर ही उन्होंने युवती की हत्या करके शव को लटका दिया है। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। 9 मई को हुई थी शादी, दहेज हत्या का आरोप जानकारी के अनुसार मामला मटौंध थाना क्षेत्र के बोधीपुरवा गांव का कहना है। वहां रहने वाली चांद अली की पत्नी अफसाना (19) का शव आज उनकी ससुराल में लटकता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पति व अन्य परिवार वालों ने घटना का कारण अज्ञात बताया। उधर, मृतका के पिता अलीराजा व भाई इसरार का आरोप है कि उन्होंने 9 मई को चांद से...
बांदा में दो युवतियों की संदिग्ध हालात में मौत, एक के भाई ने लगाए हत्या के आरोप-तो दूसरी..

बांदा में दो युवतियों की संदिग्ध हालात में मौत, एक के भाई ने लगाए हत्या के आरोप-तो दूसरी..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में दो युवतियों की मौत हो गई। एक युवती के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे मामले में भी पुलिस जांच में जुटी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पहली घटना के तहत बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोलाकलां गांव की रहने वाली आरती देवी (22) पत्नी राहुल की गुरुवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। दूसरी युवती तिंदवारी की रहने वाली आरती की शादी 15 जून 2022 को हुई थी। बताते हैं कि वह पेट दर्द की शिकायत से परेशान रहती थी। 3 दिन पहले प्रयागराज से इलाज कराकर लौटी थी। मृतका के भाई सुशील निवासी खरौली कमासिन का कहना है कि बहन की ससुराल पक्ष के लोग दहेज में मोटर साइकिल और सोने की जंजीर मांग रहे थे। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ...