Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

दहेज का दानव : फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पति समेत 3 पर FIR..

in Banda businessman hanged himself by making a video call to his wife, reason came to fore

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक 22 साल की नवविवाहिता का फांसी पर लटकता शव मिला है। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि दहेज के लिए उसकी

हत्या करके शव को लटका दिया गया है। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने सुसाइड की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा लिखा गया है।

मामले की छानबीन कर रही पुलिस

जानकारी के अनुसार अतर्रा क्षेत्र के बरेहड़ा गांव की रहने वाले बुद्धविलास विश्वकर्मा की पत्नी प्रियंका (22) का शव देर रात फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पति ने देखा तो हल्ला मच गया। आनन-फानन फंदा काटकर शव को नीचे उतारा गया।

ये भी पढ़ें : बांदा में नशेबाज पति, खाने पर नोंकझोंक और विवाहिता की मौत, पुलिस ने कही यह बात..

मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लिया। मृतका के पिता मध्यप्रदेश के करहिया-2 (रीवां) निवासी बृजभान का कहना है कि उन्होंने बेटी की शादी 2021 में की थी। शादी के बाद से ही ससुरालपक्ष के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप लगाया है कि दहेज के लिए बेटी की हत्या कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।

ये भी पढ़ें : UP Politics : क्या बुंदेलखंड में सपा की गुटबाजी खत्म कर पाएंगे अखिलेश?

UP Politics : क्या बुंदेलखंड में सपा की गुटबाजी खत्म कर पाएंगे अखिलेश?