Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

सुल्तानपुर में 50 लाख के लिए व्यवसाई के दो मासूम बच्चों का अपहरण, एक की बेरहमी से हत्या कर दूसरे को किया अधमरा

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटा अपह्रत बच्चा।

समरनीति न्यूज, सुल्तानपुरः गुरुवार को 50 लाख की फिरौती के लिए स्कूल से अपह्रत दो सगे मासूम भाइयों में एक की अपहरणकर्ताओं ने हत्या कर दी। जबकि दूसरे की जान लेने का कोशिश की। लेकिन पुलिस ने किसी तरह उसे बचाककर अस्पताल में भर्ती कराया है। वह अब लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत से जूझ रहा है। सूत्रों की माने तो इस दौरान पुलिस की गोली से दो अपहरणकर्ता भी घायल हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। यह घटना उस वक्त हुई जब पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के ठिकाने को घेरकर बच्चों को छुड़ाने की कोशिश की। बच्चे की हत्या से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस बाकी फरार अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है।

गुरुवार को अपहरण, देर रात कत्ल 

बताया जाता है कि गुरुवार को सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कटका बाजार के रहने वाले राकेश अग्रहरि के पुत्र प्रियांशु और दिव्यांशु का स्कूल से आते वक्त अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ता दोनों मासूमों भाइयों को लेकर जिला मुख्यालय पर करौंदिया मोहल्ले पहुंचे थे।

ये भी पढ़ेंः दोस्त ने 2 लाख के लिए रायबरेली से अपहरण किया और फतेहपुर में मारकर टांग दिया, व्हाट्सएप ने खोला राज

अपहरणकर्ताओं ने वहां एक घर में दोनों भाइयों को बंद कर दिया। पुलिस ने सुरागकसी करते हुए अपहरणकर्ताओं के ठिकाने का पता लगाया और रात में उनको छुड़ाने के लिए अभियान चलाया। बताया जाता है कि इस दौरान अपहरणकर्ताओं ने एक मासूम प्रियांश (6) की हत्या कर दी।

भागते समय तीन गिरफ्तार 

दूसरे मासूम दिव्यांश(8) बेरहमी से पीट-पीटकर मार डालने की कोशिश की। अपहरणकर्ता बाइक से भागने की कोशिश कर रहे थे कि तभी कोतवाली देहात के पास एनकाउंटर के दौरान एक अपहरणकर्ता घायल हो गया। पुलिस ने घायल बच्चे को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ेंः बांदा में जाम में फंसी अपहरणकर्ताओं की कार, चिल्लाती हुई कूदकर भागी कौशांबी से अपह्रत लड़की..

वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। वहीं बच्चे की हत्या से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस फरार हुए अपहरणकर्ताओंकी तलाश कर रही है। वहीं जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। अस्पताल में भर्ती घायल अपहरण कर्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अपह्रत बच्चे की फाइल फोटो।

बेरहमी से किया बच्चे का कत्ल 

इस पूरे मामले में अपहरणकर्ता एक बेहद खतरनाक और दुर्दांत अपराधी निकले। अपरणकर्ताओं ने खुद को पुलिस की पकड़ में घिरता देखते हुए बड़ी बेरहमी से दोनों बच्चों को पीट-पीटकर मार डालने की कोशिश की। इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरा अधमरी हालत में मिला।

ये भी पढ़ेंः दोस्त ने 2 लाख के लिए रायबरेली से अपहरण किया और फतेहपुर में मारकर टांग दिया, व्हाट्सएप ने खोला राज

पुलिस ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया। इस दौरान पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी। पकड़े गए तीन बदमाश गोसाईगंज के कोहड़ा गांव के बताए जा रहे हैं। दोनों घायल बदमाशों की पहचान सूरज बहेलिया निवासी पलिया तथा शिवपूजन निवासी कोहड़ा के रूप में हुई है।

ये था पूरा मामला 

सुलतानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कटका खानपुर बाजार के रहने वाले आरके फ्लावर के मालिक राकेश अग्रहरी के दो बच्चों का गुरुवार को अपहरण हो गया था। अपहरण उस वक्त हुआ जब बच्चे स्कूल से वापस आ रहे थे।

घर के भेदी ने रची साजिश  

अपहरण में मुख्य साजिशकर्ता उनके यहां काम करने वाला कोहरा निवासी रघुवर यादव है। वही बच्चों को रोज की तरह स्कूल से ला रहा था। जानकारी के अनुसार रघुवर कई वर्षों से उसी घर में काम कर रहा था। उसी ने अपहरण की कहानी तैयार की।

ये भी पढ़ेंः उन्नाव में देवर-भारी की बेरहमी से हत्या कर शवों को जंगल में फेंका, पुलिस को करीबी पर शक

वह पुलिस को चकमा देने के लिए यह परिजनों के साथ देर शाम तक बच्चों की तलाश में लगा रहा। लेकिन  50 लाख की फिरौती मांगने के लिए जिस फोन और प्राइवेट गाड़ी का इस्तेमाल किया गया। उसी के जरिए पुलिस ने रघुवर को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल लिया। परिवार के लोगों को जरा भी उम्मीद नहीं थी उनके घर पर इतने दिन से काम करने वाला उनके बच्चों का अपहरण कर सकता है।