Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में फिर तनाव, हजारों मुस्लिम महिलाएं-पुरुष सड़कों पर, धरना खत्म कराने पहुंचा था फोर्स

kanpur dm sp on chamanganj spot caa protester

समरनीति न्यूज, कानपुरः CAA के विरोध-प्रदर्शन की आड़ में हुए बवाल के करीब डेढ़ माह बाद फिर हालात गंभीर हो चले हैं। दरअसल, आज सोमवार को चमनगंज में स्थित मोहम्मद अली पार्क में धरने दे रहीं महिलाओं को पुलिस हटाने पहुंची। इसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। सैकड़ों महिलाओं के साथ पुरुष भी सड़कों पर उतरे और पुलिस का विरोध करने लगे। जिलाधिकारी और एसएसपी दोनों अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए उनको समझाने का प्रयास किया। महिलाओं से धरना खत्म करने का अनुरोध किया। भीड़ ने पुलिस को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। बाद में आरएएफ बुलाई गई।

आज मौके पर हजारों की भीड़ और फोर्स है मौजूद

दरअसल, आज फोर्स के पहुंचने के बाद सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतरकर बैठ गईं। वहीं उनके साथ-साथ पुरुष भी इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते माहौल तनावग्रस्त हो गया।

kanpur dm sp on chamanganj spot caa protester

शुरू में फोर्स कम था, इसलिए पुलिस बल को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। शाम तक स्थिति तनावग्रस्त बनी है। फोर्स मौके पर तैनात है। बता दें कि बीती 21 दिसंबर को सीएए का विरोध करते हुए कानपुर में बवाल हुआ था। इसके लगभग 10 दिन बाद महिलाओं ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

शनिवार को धरना समाप्त को मान गई थीं महिलाएं

इस बीच पुलिस द्वारा धरना देने वालों और महिलाओं के खिलाफ शांतिभगं करने की कार्रवाई की गई, इसके बाद भी धरना खत्म नहीं हुआ। शनिवार को डीएम ब्रह्मदेव राम तिवारी और एसएसपी अनंतदेव धरनास्थल पर महिलाओं से बात की थी। फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ था। इसके बाद महिलाओं ने मान जाने की बात कही। बाद में अधिकारियों के हटते ही फिर महिलाएं धरना देने पहुंच गईं। सोमवार सुबह पुलिस फोर्स मोहम्मद अली पार्क धरना स्थल पहुंचा। पुलिस महिलाओं से पार्क खाली करने को कहा। पुलिस बल और महिलाओं के बीच बहस शुरू हो गई। महिलाओं के बीच में पुरुष भी सड़कों पर उतर आए। मौके पर भारी पुलिस बल और आरएएफ मौजूद है।

ये भी पढ़ेंः यूपी पुलिसः दंगा भड़काने वाली पीएफआई, 4 दिन में 108 गिरफ्तार

ये भी पढ़ेंः यूपी में बेकाबू उपद्रवी, पुलिस पर पत्थर-बम और गोलियां चलाईं, जवाबी कार्रवाई में 13 मरे