Monday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

पुलिस अधीक्षक की गाड़ी देख भागे बदमाशों ने चलाईं गोलियां, खुद कप्तान ने संभाला मोर्चा

समरनीति न्यूज, मुरादाबादः सँभल के गुंन्नौर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात हुई एक वारदात में पुलिस अधीक्षक की गाड़ी देखकर लूट की स्कार्पियों लेकर जा रहे बदमाशों ने बैरियर तोड़कर भागने का प्रयास किया। स्थिति को समझते हुए एसपी ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया और पुलिस फोर्स के साथ बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी।

बदमाशों के कब्जे से मिली स्कार्पियों की जांच करती संभल पुलिस।

बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इसके बाद एसपी संभल यमुना प्रसाद ने खुद मोर्चा संभालते हुए पुलिस टीम के साथ जवाबी गोलियां चलाईं। इस दौरान मुदित शर्मा नाम के एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दो साथी भागने में सफल रहे।

बदमाशों की फायरिंग के बाद पुलिस टीम के साथ कांबिग करते एसपी संभल यमुना प्रसाद।

वहीं बदमाशों की गोली लगने से एक इंस्पेक्टर विनोद कुमार और एक सिपाही घायल हो गए। पुलिस रातभर से जंगल में फरार हुए दो बदमाशों की तलाश में कांबिंग कर रही है।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः कानपुर में अभी-अभी बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से लूटे पांच लाख, हवा में चलाई गोली

हांलाकि समाचार लिखे जाने तक किसी फरार बदमाश की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है। उधर, एसपी के खुद मुठभेड़ में मोर्चा संभालने का मामले महकमे में चर्चा बना है।

25 हजार का इनामी है पकड़ा गया बदमाश मुदित शर्मा 

पुलिस ने जिस बदमाश मुदित शर्मा को गिरफ्तार किया है। वह 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश है जो संभल, बुलंदशहर और अलीगढ़ में कई वारदातों में शामिल रहा है। बताया जाता है कि बदमाश जिस स्कार्पियों से जा रहे थे वह भी लगभग 1 महीने पहले इसी बदमाश ने लूटी थी। इसके उपर कई दर्जन संगीन वारदातों के मुकदमे दर्ज हैं।