बांदा में मासूम बेटी को पिता की रिवाल्वर से लगी गोली, संदिग्ध हालात में..
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के किरन कालेज चौराहा के पास लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली से मासूम बच्ची घायल हो गई। डाक्टर का कहना है कि गोली बच्ची के पेट में लगी है।
जिला अस्पताल में बच्ची का इलाज हुआ। इसके बाद परिजन उसे ले गए। वहीं सीओ ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में बच्ची को गोली लगी है। जानकारी के अनुसार किरन कालेज चौराहा के पास रहने वाले रामफेर पीओपी का काम करते हैं। उनके पास लाइसेंसी रिवाल्वर है।
घटना को हादसा मान रही पुलिस
बताया जा रहा है कि शनिवार शाम वह रिवाल्वर लेकर कुछ कर रहे थे। तभी गोली चल गई। गोली उनकी बेटी अनुप्रिया (2) के पेट में दाहिने तरफ जा धंसी। खून से लहूलुहान बच्ची को उठाकर अस्पताल ले जाया।
ये भी पढ़ें : बांदा में डेंगू के 8 और पाॅजिटिव मरीज मिले, दो भर्ती..
वहां डाक्टर प्रदीप गुप्ता ने बच्ची का इलाज किया। डाक्टर श्री गुप्ता का कहना...