समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया। उसका कहना है कि बदमाशों ने उसे गोली मारी है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के डभनी गांव के मजरा खैरापुरवा में शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों कल्लू (45) के हाथ के पंजे में गोली लग गई। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। घायल का कहना है कि उसे बदमाशों ने गोली मारी है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें : Banda : महिला की चालबाजी बनी उसकी हत्या की वजह, चौंकाने वाला यह खुलासा..
ये भी पढ़ें : बांदा में महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वें जन्मदिवस पर हुआ हवन-पूजन