Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : महिला की चालबाजी बनी उसकी हत्या की वजह, चौंकाने वाला यह खुलासा..

Banda : Woman killed in blackmailing, police murder revealed
पुलिस हिरासत में हत्याभियुक्त मुकेश।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस ने एसपी अभिनंदन के निर्देशन में जिले के तिंदवारी के बछेउरा गांव में हुए महिला की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। महिला का हाथ बंधे हुए शव खेत में मिला था। उसकी गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई थी। पुलिस की माने तो महिला की हत्या उसी की चालबाजी यानी ब्लैकमेलिंग में गई। महिला गांव के ही एक व्यक्ति को 5 हजार रुपए के लिए धौंस दे रही थी। तंग आकर उसी व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल लिया है।

हत्या के पीछे यह वजह आई सामने

तिंदवारी के बछेउरा में हुए इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए एएसपी ने बताया कि महिला की चालबाजी यानी धौंस से तंग आकर एक युवक ने उसकी हत्या उसी की साड़ी से गला घोंटकर कर दी थी। हत्यारोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि महिला उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। तंग आकर उसने महिला की हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें : बांदा में दुष्कर्म आरोपी के घर पर चला बुल्डोजर, पढ़िए पूरी खबर.. 

हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि बछेउरा के अजय वर्मा की पत्नी सुशीला (35) 8 फरवीर की शाम खेत की तरफ शौच के लिए गई थी। बाद में उसका शव पुलिस को मिला। पुलिस ने गांव के ही संदिग्ध मुकेश पुत्र जियालाल गिरफ्तार किया।

ऐसे शुरू हुई थी हत्या की पृष्ठभूमि

उसने पुलिस को बताया कि बीती 18 जनवरी को गांव के ही सरकारी स्कूल में पानी पीने गया था। वहां उसने मृतक महिला को एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। वह व्यक्ति दीवार कूदकर भाग गया। आरोपी का कहना है कि उसने महिला से कहा कि वह गंदा काम कर रही है, उसे ऐसा नहीं करना चाहिए और वह उसके घरवालों को सारी बात बता देगा।

ये भी पढ़ें : तबादले : कानपुर, बांदा-सहारनपुर समेत 17 जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक बदले

इसपर महिला ने उससे कहा कि वह भी उसके साथ संबंध बना ले, लेकिन किसी से बताए नहीं। आरोपी ने कहा कि उसने महिला से संबंध बनाने से मना कर दिया। इसपर महिला ने उसे धमकी दी कि उसे 5 हजार रुपए दे नहीं तो उसे झूठे मुकदमें में फंसा देगी।

5 हजार रुपए मांग रही थी महिला

घटना वाले दिन वह अपने मटर के खेत की रखवाली कर रहा था। शौच के बाद महिला के पास गया तो महिला फिर उससे रुपए मांगने लगी। तंग आकर उसने महिला को थप्पड़ मार दिया। महिला के गिरने पर उसी की साड़ी से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसने गांव में यह अफवाह भी फैलाई कि बाइक से दो लोग आए थे जो महिला से गालीगलौज कर रहे थे। मगर उसका झूठ ज्यादा देर टिका नहीं।

मेरठ में हत्यारा कंधे पर महिला की लाश लेकर घूमता रहा, CCTV में..

ये भी पढ़ें : Bijnor : नगीना में दर्दनाक हादसा, घर में घुसी कार से दबकर सगे भाई-बहनों की मौत, दो घायल